लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की 30 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा होगी

Posted On:- 2026-07-28




रायपुर(वीएनएस)।विभिन्न विभागों में लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों के जल्द निराकरण के लिए मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) कार्यालय ने 30 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में लंबे समय से लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दस्तावेज और अनुपालन संबंधी जानकारी के साथ बैठक में शामिल हों। साथ ही, लंबित मामलों के जल्द से जल्द निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) कार्यालय का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य निरीक्षण प्रतिवेदनों का समय पर निपटारा करना और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान हो सके।



Related News
thumb

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में युवाओं का उत्साह पूर्ण सह...

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत के तत्वावधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुआकोंडा में जिला स्तरीय “नश...


thumb

ज़िला स्तर पर 'गति शक्ति' को रफ़्तार : ज़िला मास्टर प्लान को लेकर अ...

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के अध्...


thumb

कलेक्टर की समीक्षा बैठक : शासकीय पोर्टल, हेल्पलाइन और न्यायालयीन प्...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई।


thumb

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निकाली गई जनजागरूकता रैली

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गद...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की...


thumb

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करें :...

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा ...