जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

Posted On:- 2026-07-28




दक्षिण कोरिया तक महसूस हुए झटके

टोक्यो/नई दिल्ली (वीएनएस)। जापान के क्यूशू क्षेत्र में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोटो प्रीफेक्चर के उकी शहर के पास था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप की अधिकतम तीव्रता जापानी 'शिंदो 7' पैमाने पर दर्ज की गई, जो सबसे ऊंचा स्तर माना जाता है।

भूकंप के बाद जेएमए ने अरियाके और यत्सुशिरो समुद्र के तटीय इलाकों के लिए सुनामी अलर्ट जारी करते हुए लोगों से तत्काल समुद्र तटों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। एजेंसी ने आशंका जताई कि पहली सुनामी लहर कुछ ही देर में तट से टकरा सकती है और इसके बाद अन्य लहरें भी आ सकती हैं।

सबसे अधिक झटके कुमामोटो प्रीफेक्चर के यत्सुशिरो, उटो, माशिकी, मिसातो और कुमामोटो शहर के मिनामी वार्ड में महसूस किए गए। इसके अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा और मियाजाकी प्रीफेक्चर में भी तेज कंपन दर्ज किया गया।

भूकंप के कारण कुमामोटो प्रीफेक्चर में करीब 45,600 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय बिजली कंपनी क्यूशू इलेक्ट्रिक ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल करने का काम तेजी से जारी है।

भूकंप के झटके पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया तक महसूस किए गए। दक्षिण-पूर्वी शहर बुसान में अधिकारियों के अनुसार, भूकंप महसूस होने की सूचना देने के लिए 157 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं। कई लोगों ने एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों का रुख किया।

उल्लेखनीय है कि यह भूकंप वर्ष 2016 में कुमामोटो में आए विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर गया। उस आपदा में 278 लोगों की मौत हुई थी और करीब 2,800 लोग घायल हुए थे, जबकि ऐतिहासिक कुमामोटो कैसल को भी भारी नुकसान पहुंचा था। फिलहाल प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।



Related News
thumb

11 अगस्त को बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान! भारत भी हैरान

बलूचिस्तान का दावा है कि वे कभी भी ब्रिटिश भारत का हिस्सा नहीं थे बल्कि वे एक अलग रियासत थे। 11 अगस्त 1947 को यानी पाकिस्तान बनने से 3 दिन पहले बलू...


thumb

ट्रंप ने ईरान पर और हमले करने का लिया संकल्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रखेगा, जब तक तेहरान अमेरिकी सेनाओं के लिए खतरा बना रहेगा...


thumb

ईरान युद्ध में मारी गई भारतीय मूल की अमेरिकी सैनिक का हुआ अंतिम संस...

ईरान युद्ध में शहीद हुई भारतीय मूल की अमेरिकी सेना की सर्जेंट एंजेल सारा रामप्रसाद को उनके अंतिम संस्कार में हीरो की तरह विदाई दी गई। न्यूयॉर्क शहर...


thumb

पाकिस्तान में कोयला खदान में धमाके से 15 की मौत, 24 से ज्यादा खनिक ...

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सोरेंज कोलफील्ड में एक कोयला खदान में मीथेन गैस का धमाका हुआ। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस धमाके के ब...


thumb

ट्रंप ने फेडरल रिजर्व से ब्याज दरें घटाने की अपील की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती करने की अपील करते हुए कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के विस्तार को देखते हुए ...