'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक जल्द होगा रिलीज? भंसाली की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

Posted On:- 2026-07-28




मुंबई (वीएनएस)। निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपब्लिक डे वीकेंड 2027 पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का पहला आधिकारिक लुक जल्द जारी किया जा सकता है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है और अब मेकर्स इसकी प्रमोशनल तैयारियों में जुट गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म के फर्स्ट लुक पर काम अंतिम चरण में है और इसे दिवाली 2026 से पहले रिलीज किए जाने की संभावना है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में पहला लुक जारी कर फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ाया जाएगा।

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर अब तक गोपनीयता बरकरार रखी गई है।

पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कई कथित कैरेक्टर लुक वायरल हुए थे, लेकिन मेकर्स ने फैंस से केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की अपील की थी। ऐसे में अब ऑफिशियल फर्स्ट लुक का इंतजार और बढ़ गया है।

भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और भावनात्मक कहानी कहने की अपनी खास शैली के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं। 'लव एंड वॉर' हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Related News
thumb

भूमिका शाजवानी बनीं मिसेज अर्थ एलीट 2026 विजेता

मिसेज अर्थ एलीट 2026 का ताज सिर्फ खूबसूरती का नहीं, बल्कि समझदारी, आत्मविश्वास और समाज के लिए काम करने की सोच का भी प्रतीक माना जाता है।


thumb

OTT पर छाए ऋषभ साहनी, 'नागबंधन' में डबल रोल ने दिलाई 'टोटल मेगा विल...

थिएटर में अपनी दमदार छाप छोड़ने के बाद अब नागबंधन OTT पर दर्शकों का दिल जीत रही है।


thumb

'नकाब' के हाउसफुल शो के बीच शोरा सिद्दीकी की एक्टिंग को मिल रही जमक...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की थिएटर में वापसी किसी कमाल से कम नहीं रही है। उनके US टूर में नकाब के लगातार हाउसफुल शो देखने को मिले, दर्शकों ने इस मशहूर


thumb

'बंटवारा 1947' से पहले भावुक हुए सनी देओल, मां को समर्पित की अपनी स...

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज होने से पहले अभिनेता सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक भावुक तस्व...


thumb

'डियर कॉमरेड' के 7 साल: विजय-रश्मिका ने सिखाया प्यार, भरोसा और साथ ...

रिलीज़ के सात साल बाद भी, डियर कॉमरेड इंडियन सिनेमा की सबसे पसंदीदा रोमांटिक ड्रामा में से एक है।