अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर कलेक्टर वसंत ने खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को 12 पदक दिलाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर सरगुजा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है तथा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।
इस दौरान खिलाड़ियों ने जिले में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी।
इस अवसर पर शकील फिरदौसी, आसिफ अली, इरफान सिद्दीकी, जैनुल हसन फिरदौसी, अली हसन सिद्दीकी, अदीब सिद्दीकी, बंटी मंडल, शाहजाद खान, विशेष श्रीवास्तव, निशांत सिंह देव, अरुण खाखा, आलोक सिंह, अलकान फिरदौसी, शिबान फिरदौसी तथा अधिवक्ता संजय अम्बष्ट उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि नेशनल राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को कुल 12 पदक दिलाए, जिनमें स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता के राइफल इवेंट की ओपन साइट 50 मीटर राइफल प्रोन सीनियर पुरुष वर्ग में अदीब सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग की टीम स्पर्धा में अदीब सिद्दीकी, आलोक कुमार सिंह एवं जावेद खान की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं बंटी मंडल, निशांत सिंह देव एवं अभिरथ सिंह देव की टीम ने कांस्य पदक अर्जित किया।
इसी प्रकार पीप साइट 50 मीटर राइफल प्रोन यूथ पुरुष वर्ग में अलकान फिरदौसी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं ओपन साइट 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर पुरुष वर्ग में अभिरथ सिंह देव ने रजत तथा अनफ राजा खान ने कांस्य पदक हासिल किया।
पिस्टल स्पर्धा में भी सरगुजा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रख्यात शूटर एवं कोच सकील फिरदौसी ने 50 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल सीनियर पुरुष वर्ग तथा 10 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल मास्टर पुरुष वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप एवं जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सरगुजा जिले से अदीब सिद्दीकी, शाहजाद खान, अलकान फिरदौसी, शिबान फिरदौसी, सकील फिरदौसी, मिलिंद राज सिंह, आयुष सिंह, वकील फिरदौसी तथा 10 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग के लिए विशेष श्रीवास्तव का चयन किया गया है। वहीं आसिफ अली एवं शकील फिरदौसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए निशाना साधेंगे।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...