जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में इस मानसून 10 लाख 30 हजार 102 पौधों के वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु संतुलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान विभिन्न विभागों एवं योजनाओं के माध्यम से जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा।
इसी कड़ी में आज वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अकलतरा विकासखंड के परसाही नाला में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बबीता रात्रे, जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, एसडीएम अकलतरा सुमीत बघेल, एसडीओ होरेश चन्द्र शर्मा, रेंज ऑफिसर आकाश गोस्वामी, दिक्षा पाण्डेय, आनंद मिरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर 400 से अधिक मिश्रित प्रजातियों के पौधों का रोपण कर जिले के वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के अंतर्गत विभागीय पथ वृक्षारोपण योजना, ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम, कैम्पा (क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण), किसान वृक्ष मित्र योजना, हरियाली प्रसार योजना, वन महोत्सव तथा विकसित भारत-जी राम जी अभियान के माध्यम से पौधरोपण किया जाएगा। विभागीय पथ वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत 2 किलोमीटर मार्ग पर 8 हजार पौधे लगाए जाएंगे। ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम के तहत 25 हेक्टेयर क्षेत्र में 1 लाख 38 हजार 500 पौधों का रोपण किया जाएगा। कैम्पा योजना के अंतर्गत 242.602 हेक्टेयर क्षेत्र में 2 लाख 42 हजार 602 पौधे लगाए जाएंगे। किसान वृक्ष मित्र योजना के माध्यम से 70 हजार, हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत 75 हजार, वन महोत्सव के अवसर पर 1 हजार तथा विकसित भारत-जी राम जी अभियान के तहत निःशुल्क वितरण एवं जनसहभागिता से 4 लाख 95 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार जिले में कुल 267.602 हेक्टेयर क्षेत्र व 2 किमी सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 10,30,102 पौधों का रोपण किया जाएगा। शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों तथा उपलब्ध भूमि पर अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाएगा।
कलेक्टर महोबे ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने तथा पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधरोपण तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं उसके विकसित होने तक नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान का वास्तविक उद्देश्य सफल हो सके।
वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु, स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन करने एवं सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के सेक्टर...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम ने जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाही नाला एवं अमलीपाली में प्रधानमंत्री आवास योज...
महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का सही उपयोग कर कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यव...
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बालोद जिले के आम नागरिकों के जीवन में उजियारा फैलाने के साथ-साथ आर्थिक...
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को ’’स्वतंत्रता दिवस’’ समारोह जिले में गरिमा पूर्वक मनाये जाने के सबंध में आवश्यक तैयारी एवं विचार ...