आधुनिक कृषि का कमाल: ड्रिप सिंचाई अपनाकर वासुदेव ने बदली अपनी तकदीर

Posted On:- 2026-07-20




नारायणपुर (वीएनएस)। विकासखंड नारायणपुर के ग्राम नेतानार निवासी किसान वासुदेव शिवलाल ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। पहले वे मुख्य रूप से पारंपरिक धान की खेती करते थे, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता था। लेकिन उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा बदल दी। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसान को ड्रिप सिंचाई प्रााली अपनाने और सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित किया। विभाग की तकनीकी सलाह पर उन्होंने 1 हेक्टेयर क्षेत्र में बैंगन और लौकी की खेती शुरू की। ड्रिप सिंचाई के उपयोग से पानी की बचत हुई, फसल की गुणवत्ता बेहतर बनी और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

आज किसान अपनी उपज को स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। सब्जी उत्पादन से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती नियमित आय का भरोसेमंद माध्यम बन गई है। किसान वासुदेव की यह सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। वे आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के लाभों को देखकर सब्जी उत्पादन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह उदाहरण दर्शाता है कि विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन, ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों और किसानों की मेहनत के समन्वय से कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।




Related News
thumb

जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्म...

भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...


thumb

पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्त...

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों ...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्...

नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। क...


thumb

जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्...

साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारि...


thumb

सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हे...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला...