शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सहकारी समितियों से करें खरीदी, अनावश्यक भंडारण व अफवाहों से बचें : कृषि विभाग

Posted On:- 2026-07-20




जशपुरनगर (वीएनएस)। खरीफ फसल की बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जशपुर जिले की सभी सहकारी समितियों में रासायनिक खाद एवं प्रमाणित बीज का पर्याप्त भंडारण कराया गया है। 

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा अपने निकटतम सहकारी समिति से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर खाद एवं बीज प्राप्त करें। उप संचालक कृषि एमआर भगत ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 5056.740 मीट्रिक टन रासायनिक खाद उपलब्ध है। इसमें यूरिया 2283.140 मीट्रिक टन, डीएपी 1401.050 मीट्रिक टन, एनपीके 524.540 मीट्रिक टन, सुपर फॉस्फेट 467.500 मीट्रिक टन तथा म्यूरेट ऑफ पोटाश 380.510 मीट्रिक टन का पर्याप्त भंडार शामिल है। इसके अतिरिक्त किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नैनो यूरिया की 5,124 बोतल तथा नैनो डीएपी की 6,421 बोतल, कुल 11,545 बोतलें भी सहकारी समितियों में उपलब्ध कराई गई हैं।

बीज उपलब्धता की जानकारी देते हुए कृषि विभाग ने बताया कि जिले में धान का 1454 क्विंटल, अरहर का 88 क्विंटल, उड़द का 457.64 क्विंटल, मूंगफली का 10 क्विंटल, रामतिल का 8.14 क्विंटल तथा तिल का 0.72 क्विंटल प्रमाणित बीज सहकारी समितियों एवं कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध है। कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद एवं बीज का उठाव अपने निकटतम सहकारी समिति से ही करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद एवं बीज की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा सभी आवश्यक कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उप संचालक कृषि ने किसानों से शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही खाद एवं बीज खरीदने तथा अनावश्यक भंडारण अथवा भ्रम फैलाने वाली अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन प्रभावित न हो।




Related News
thumb

जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज क...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्म...

भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...


thumb

पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्त...

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों ...


thumb

सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्...

नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। क...


thumb

जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्...

साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारि...


thumb

सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हे...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला...