रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, घर के अंदर परिवार के मुखिया साजिद अली का शव पंखे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे के फर्श पर पड़े थे। मृतकों में दो नाबालिग बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
रायपुर पश्चिम के एडीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि परिवार ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटना के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।
दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन मुनि संघ के पावन सानिध्य...
बस्तर वन मंडल में घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन से हाई-टेक निगरानी शुरू की गई है।
बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुं