मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दूसरों के मामलों में बिना वजह दखल देने से बचें। लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत उभर सकते हैं। पुरानी परेशाननियों का अंत होगा और परिवार संग अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हर काम को करने में कुछ तनाव की स्थितियां बनी रहेगी। व्यापार को लेकर सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा करें। वहीं, विरोधी कामकाज में बाधा डालने के लिए साजिश रच सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर और सुकून भरा रहेगा। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास आपको करने होंगे। कामकाज को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है। धैर्य बनाए रखें, धीरे-धीरे सभी कार्य पूरे होंगे।
कर्क राशि
आज किसी भी जोखिम भरे काम से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी। घर और बाहर के कामों में तालमेल बनाने में सफल होंगे। संयम से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
सिंह राशि
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। पड़ोस से जुड़ा कोई विवाद बढ़ने से पहले शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर हो सकती है।
कन्या राशि
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि कोई काम पैसों की कमी के कारण रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने के लिए आज अच्छे प्रयास करेंगे।
तुला राशि
आज व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। धन लाभ होने से मन खुश रहेगा। बिना मांगी सलाह देने से बचें, क्योंकि इससे गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। साथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रह सकता है। साथ ही हर काम में भाग्य का साथ भी आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ और प्रगति के संकेत दे रहा है। इसके अलावा आज सफलता का मार्ग ढूंढ़ निकालने में कामयाब हो जाएंगे।
धनु राशि
नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में खुशियां बनी रहेगी। रुके हुए कार्यों में भी गति आने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा-सा सरप्राइज या उपहार मिल सकता है।
मकर राशि
आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेन-देन फिर से चिंता का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। हर काम में पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। मनोबल बनाए रखने से कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि, आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
मीन राशि
कठिन परिस्थितियों के बीच आपको जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा। परिवार में प्रेम व एकता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भविष्य की योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ विश्वास और समझ पहले से मजबूत होगी।
मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। साझेदारी में किए गए कार्य अच्छे परिणाम देंगे। रोजगार के नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं। निवेश के मौके मिलेंग...
आज का दिन ऊर्जा और व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें। किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जां...
19 जुलाई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शिव योग के प्रभाव से आज का दिन कई राशियों क...
आज आप किसी खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं। शाम के समय काम को लेकर मन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है...
मेष राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड...