सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। भटगांव थाना पुलिस ने जुनवानी गांव में हुए चर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजिश और खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे तथा एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को ग्राम जुनवानी निवासी तुलसीदास टंडन तिल की बुआई के लिए खेत गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की तो उनका शव खेत की मेड़ के पास पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और सीने में गैंती धंसी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और पड़ोसी सकराम उर्फ बजरंग कुर्रे (67 वर्ष) के बीच खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने डंडे से तुलसीदास के सिर पर हमला कर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद मौके पर पड़ी गैंती उठाकर आरोपी ने उनके सीने पर वार कर हत्या कर दी और गैंती वहीं छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे के टुकड़े भी बरामद कर लिए गए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी, उप निरीक्षक बलीराम निराला, कृष्ण कुमार टंडन, पीएसआई नवीन ठाकुर सहित भटगांव थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड-कोण्डागांव के घोड़ागांव एनीकट क्रमांक-दो की मरम्मत एवं गेट लगाने के कार्य के लिए 4...
छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जशपुर जिले में पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित क...
छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य में कोनोकार्पस (Conocarpus) प्रजाति के नए व...
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) श्री पी.के.शर्मा तथा अवर सचिव श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव ने विकसित भारत जी राम जी योजना...
छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की मुस्तैदी का एक बड़ा असर देखने को मिला है।
छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से प्रसिद्ध मैनपाट अब प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ एग्री-टूरिज्म और फलोद्यान विकास का भी प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।