राघव जुयाल के बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया 'विक्रम मालिक' का नया पोस्टर

Posted On:- 2026-07-11




मुंबई (वीएनएस)। नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 2026 की सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, खासकर इसलिए क्योंकि 'दसरा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने 'विक्रम मालिक' यानी राघव जुयाल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर राघव जुयाल का 'विक्रम मालिक' वाला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,

"हमारे 'विक्रम मालिक' यानी बेहद प्रतिभाशाली #RaghavJuyal को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं 

वह आपसे #TheParadise में मिलेंगे और अपनी परफॉर्मेंस से आपको चौंका देंगे।"

https://www.instagram.com/p/Dam_g8yOjom/?igsh=ZDc5NjJxN2lrbHB1

नेचुरल स्टार नानी की मौजूदगी के साथ 'आया शेर' पहले ही एक ग्लोबल फेनोमेनन बन चुका है। यह गाना दुनियाभर में चार्ट्स और ट्रेंड्स पर छाया रहा। फैंस नानी के दमदार हुक स्टेप को जमकर रीक्रिएट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़े रील्स और एडिट्स की बाढ़ आ गई है। गाने को 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे यह साल के सबसे बड़े गानों में से एक बन गया है।

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी 'द पैराडाइज' 21 अगस्त 2026 को बड़े स्तर पर रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म के ग्लोबल विजन को और मजबूत करते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 'द पैराडाइज' को प्रस्तुत करने के लिए संपर्क किया है। अपने विजनरी निर्देशक, दमदार स्टार कास्ट और ग्लोबल स्तर की वजह से 'द पैराडाइज' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा कल्चरल फेनोमेनन बनती जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Related News
thumb

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' का 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ हो...

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' वाकई में सबसे बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल्स में से एक है, जो इंडिया को पूरी दुनिया के सामने पेश करेगी


thumb

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के लिए कोमल नाहटा को N...

भारतीय फिल्म व्यापार के वरिष्ठ विश्लेषक और कमेंटेटर कोमल नाहटा को नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया


thumb

प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई ऋत्विक पारीक की फिल्म 'डुग डुग'

प्राइम वीडियो ने आज व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म 'डुग डुग' के स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया। फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋत्विक पारीक ने किया है। बॉट...


thumb

अयोध्या में अनुपम खेर ने राम मंदिर में की पूजा

अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।


thumb

ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर 'जय हनुमान' के मेकर्स ने दी खास बधाई

माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही और टी-सीरीज द्वारा पेश की जा रही 'जय हनुमान' में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के किरदार म...