पीएम मोदी की उपस्थिति में प्रम्बानन मंदिर में हुआ ओम नमः शिवाय का जाप

Posted On:- 2026-07-08




इंडोनेशिया (वीएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्रम्बानन मंदिर का प्रांगण 'ओम नमः शिवाय' के मंत्र से गुंजायमान हो गया। इंडोनेशिया के योग्यकार्ता स्थित 9वीं सदी के प्रम्बानन मंदिर में 'ओम नमः शिवाय' के दिव्य मंत्रोच्चार गूंजे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 28 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर में ॐ नमः शिवाय! इस क्लिप में अच्छी खासी संख्या में भक्तगण परिसर में जमीन पर बैठ, आंखें बंद कर, हाथ जोड़ दिव्य मंत्रोच्चार करते सुने जा सकते हैं। घंटे की ध्वनि भी सुनाई दे रही है। गेरुए रंग के परिधान में पीएम मोदी भी हाथ जोड़े खड़े हैं।

तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा के तीसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर पहुंचे।इस दौरान दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के इतिहास एवं महत्व की जानकारी ली। इसके बाद पीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया।

मंदिर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रम्बानन मंदिर का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, राजसी प्रम्बानन मंदिर! प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता से प्रम्बानन मंदिर जाते हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर जाएंगे। यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण और पुनर्स्थापन (रिस्टोरेशन) परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसे दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।



Related News
thumb

आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई साझा है, हमारा संकल्प अटूट हैःमोदी

यहां तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया सालाना शिखर सम्मेलन के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते...


thumb

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...पीएम मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुद...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का श्रेय प्रवासी भारतीयों को दिया, उन्हों...


thumb

यूएऩएससी की सीट के लिए 57 देशों से भिड़ा भारत, जयशंकर तोड़ेंगे तजाक...

एक तरफ भारत की बढ़ती वैश्विक धमक है तो दूसरी तरफ 57 इस्लामिक देशों का वो ताकतवर ब्लॉक जिसे ओआईसी कहा जाता है। न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय...


thumb

इंडोनेशिया के सफल दौरे के बाद आस्ट्रेलिआ विजिट पर पीएम मोदी, मिशन इ...

मलक्का जलडमरूमध्य विश्व व्यापार की सबसे व्यस्त समुद्री धमनियों में से एक है। वैश्विक समुद्री व्यापार का लगभग एक तिहाई हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजर...


thumb

FBI के निशाने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग, 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने बड़ा अभियान शुरू किया है।