तेहरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू, जनता ने दी श्रद्धांजलि

Posted On:- 2026-07-06




तेहरान/नई दिल्ली (वीएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को राजधानी तेहरान में शुरू हुई। शहर की सड़कों पर हजारों लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे। खामेनेई के ताबूत को ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया था और उसे एक विशेष रूप से सजाए गए ट्रक पर रखा गया। इसी ट्रक पर उनके परिवार के उन सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जिनकी 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका के हमले की शुरुआत में हुए एक हवाई हमले में मौत हो गई थी। 

करीब 12 घंटों पर तेहरान की सड़कों पर चलेगी अंतिम यात्रा
ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अंतिम यात्रा करीब 12 घंटे तक तेहरान की सड़कों से गुजरते हुए मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेगी। इसके बाद खामेनेई के पार्थिव शरीर को उनके जन्मस्थान मशहद ले जाया जाएगा, जहां इमाम रजा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरान में शनिवार से शुरू हुआ राष्ट्रीय शोक गुरुवार तक जारी रहेगा। इस दौरान कई सड़कें बंद कर दी गई हैं और हवाई क्षेत्र पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 

सैकड़ों लोगों ने खामेनेई के समर्थन में लहराए झंडे-बैनर
अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने खामेनेई के समर्थन में झंडे और बैनर लहराए। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारे लगाए तथा डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ बदले की मांग वाले पोस्टर भी उठाए। एक महिला शोककर्ता फातिमा हसन ने कहा, "हम यहां सिर्फ अपने नेता को विदाई देने नहीं आए हैं, बल्कि उनका बदला लेने का संकल्प भी लेकर आए हैं।" 

ईरान से बातचीत की कोशिश कर रहा अमेरिका
उधर, अमेरिका ईरान के साथ बातचीत जारी रखने की कोशिश कर रहा है। इन वार्ताओं का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलना, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करना और हालिया युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करना है। हालांकि, अंतिम संस्कार पूरा होने तक इन वार्ताओं के आगे बढ़ने की संभावना कम मानी जा रही है। 



Related News
thumb

इंडोनेशिया में पीएम मोदी का शाही स्वागत, प्रेसीडेंट प्राबोवो एयरपोर...

पीएम का विमान इंडोनेशिया के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, तो इंडोनेशियाई वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उनके विमान के साथ उड़ान भरी। पीएम मोदी इंडोने...


thumb

रूस ने पूर्वी यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका शहर पर कब्जे का किया दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के बीच क्रेमलिन ने बड़ा दावा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्...


thumb

ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत ने बच्चों को सुनाईं पंचतंत्र की कहानियां

'रंगा सियार,' 'मूर्ख शेर और चालाक खरगोश,' 'प्यासा कौवा' और ऐसी ही भारत की मिट्टी में रची बसी और नेक नियती का पाठ पढ़ाती 'पंचतंत्र की कहानियां' ऑस्ट...


thumb

भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पहले से अधिक महत्वपूर्ण : ताकाइची

भारत रवाना होने से पहले आयोजित एक प्रेस वार्ता में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के साथ सहयोग क...


thumb

किम जोंग-उन और बेटी जु-ए की तस्वीरें फिर चर्चा में

बीजिंग स्थित उत्तर कोरिया के दूतावास ने बुधवार को अपने बाहरी सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित तस्वीरों को अपडेट करते हुए नेता किम जोंग-उन और उनकी बेटी जु-ए...