मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, उड़ान योजना भी लॉन्च

Posted On:- 2026-07-04




जोधपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जोधपुर में संशोधित 'उड़ान' योजना भी लॉन्च की। प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नए टर्मिनल निरीक्षण किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए टर्मिनल के बारे में उन्हें जानकारी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस परियोजना को कुल 480 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है। 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह नया टर्मिनल भवन हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। यह आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है, ताकि यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।

राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित वास्तुकला के आधार पर निर्मित यह टर्मिनल मेहराब और झरोखों जैसे पारंपरिक तत्वों को समकालीन डिजाइन के साथ खूबसूरती से समाहित करता है। ऊर्जा-कुशल प्रणालियों, जल संरक्षण उपायों और हरित भवन निर्माण पद्धतियों जैसी विशेषताओं के साथ, सतत विकास टर्मिनल के डिजाइन का अभिन्न अंग रहा है, जिसका उद्देश्य 5-स्टार जीआरआईएचए रेटिंग प्राप्त करना है। जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने 'उड़ान योजना' लॉन्च की। इस योजना के तहत 28,840 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिसका उद्देश्य अगले 10 सालों में विमानन-आधारित विकास को गति देना है। यह रणनीतिक पहल सुनिश्चित करेगी कि देशभर में व्यापक और स्थायी कनेक्टिविटी कायम रहे।

देशभर में विमानन अवसंरचना के विस्तार के लिए, मौजूदा अप्रयुक्त हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डों के विकास पर विशेष बल दिया गया है, जिसके लिए 12,000 करोड़ रुपए से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय हवाई अड्डों के संचालन के प्रारंभिक सालों में उनकी व्यवहार्यता सुनिश्चित करने के लिए संचालन और रखरखाव (ओएंडएम) सहायता के लिए 2,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंच संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए, योजना में 200 आधुनिक हेलीपैड के विकास का भी प्रस्ताव है।



Related News
thumb

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका,बंगाल टीएमसी चीफ चंद्रिमा ने सभी पदो...

ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी चंद्रिमा को मई में विधानसभा चुनावों में TMC को भारी नुकसान होने के बाद पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त क...


thumb

उमर खालिद और सरजिल इमाम की जमानत पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

सुनवाई कड़कड़डूमा कोर्ट में हुई, जिसने याचिकाओं पर अपना फ़ैसला सुरक्षित रखने से पहले कार्यवाही पूरी की। यह दूसरी बार है जब खालिद और इमाम ने इस मामल...


thumb

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पहला रिएक्शन, ...

भागवत की यह संक्षिप्त टिप्पणी RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राम मंदिर के चंदे में कथि...


thumb

20 जुलाई से शुरू होगा मॉनसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगा, किरेन रिजिजू ...

मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें संसद के भीतर महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव स्पष्ट दिखेंगे।


thumb

पीएम मोदी का संदेश: भारत का राष्ट्रहित सर्वोपरि, अफवाह फैलाने वाले...

पीएम मोदी ने जोधपुर में रिफाइनरी के लोकार्पण के अवसर पर पश्चिम एशिया युद्ध से उपजे 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को भारतीय डिप्लोमेसी की सफलता ...


thumb

केइको फुजिमोरी चुनी गईं पेरू की राष्ट्रपति, मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए शनिवार को सुश्री केइको फुजिमोरी को बधाई दी और इस दक्षिण अमेरिकी देश के साथ कई...