मुंबई (वीएनएस)। मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के नाम एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने फराह को ऑस्कर के प्रतिष्ठित वोटिंग पैनल में शामिल होने का न्योता भेजा है। इस खास बुलावे के बाद फराह की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस कामयाबी को फैंस के साथ साझा किया।
फराह ने ये बड़ी खुशखबरी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रशंसकों के साथ साझा की और इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर की। एकेडमी के इस न्योते पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, 'इस प्रतिष्ठित ग्रुप (पैनल) का हिस्सा बनने पर बेहद रोमांचित और गर्व महसूस कर रही हूं। अगर फराह इस आमंत्रण को स्वीकार कर लेती हैं तो वो उस वैश्विक संस्था का हिस्सा बन जाएंगी, जो ऑस्कर के नॉमांकनों और विजेताओं को चुनने के लिए वोट करती हैं।
बता दें कि ऑस्कर कराने वाली संस्था द अकेडमी ने इस साल दुनियाभर से 529 कलाकारों और फिल्म से जुड़े बड़े लोगों को अपना सदस्य बनने का न्योता दिया है। हर साल दिए जाने वाले इस न्योते का मकसद उन लोगों को सम्मान देना है, जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में बेहतरीन काम किया है। इसके साथ ही, संस्था इसके जरिए पूरी दुनिया से अलग-अलग देशों के लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहती है।
ऑस्कर की इस सूची में भारत के उन कलाकारों को भी जगह मिली है, जो पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं। इसमें फिल्मों की कटिंग और मिक्सिंग करने वाले (मशहूर एडिटर) ए श्रीकर प्रसाद और कई बड़े सरकारी पुरस्कार जीत चुकीं दीपा भाटिया का नाम शामिल है। इन दोनों को सदस्य बनने का न्योता मिला है। दीपा भाटिया ने 'RRR', 'दिल चाहता है', 'तारे जमीन पर' और 'माय नेम इज खान' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की एडिटिंग की है।
जो भी इस न्योते को स्वीकार करेंगे, वे ऑस्कर की उस बड़ी ग्लोबल टीम का हिस्सा बन जाएंगे, जिसमें दुनियाभर के 11,000 से ज्यादा फिल्म पेशेवर शामिल हैं। इसका सदस्य बनते ही उन्हें ऑस्कर में वोट डालने का पूरा अधिकार मिल जाएगा, जिससे वे आने वाले समय में ऑस्कर अवॉर्ड्स के नामांकनों और विजेताओं को चुनने में अपनी भूमिका निभा सकेंगे। फराह के साथ-साथ इस साल मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज को भी एकेडमी की सदस्यता का न्योता मिला है।
भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित फिल्मकारों में से एक संजय लीला भंसाली अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक 'लव एंड वॉर' को बड़े पर्दे पर लाने के ...
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म बंटवारा 1947 के साथ भारतीय सिनेमा एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म देखने के लिए तैयार है।
ए लीजेंड चैप्टर 1 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दिल जीतने के बाद, रुक्मिणी वसंत अब टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में अपने नए, धाकड़ और स्टाइल...
मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अशोक सराफ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह पर पत्नी निवेदिता सराफ के साथ दोबा...
बाहुबली फ्रेंचाइजी, जिसमें बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन शामिल हैं, आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में स...