मुरादाबाद (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 365.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 37 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर करीब 1:30 बजे प्रस्तावित है। सर्किट हाउस के पीछे जनसभा स्थल पर पंडाल निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 136.15 करोड़ रुपये की 26 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 229.35 करोड़ रुपये की 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य जिले के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हरदासपुर गांव में निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा हरथला स्थित सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) और नगर निगम की कई प्रमुख विकास योजनाएं भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, यातायात प्रबंधन और जनसभा स्थल पर पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारी पूरी की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इस दौरे से जिले की कई लंबित परियोजनाओं को गति मिलेगी और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई है कि पूरी दुनिया अब वेनेजुएला की मदद के लिए सामने आ रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ...
प्रधानमंत्री का यह पोस्ट अमेज़न के सीईओ एंडी जैसी के उस पोस्ट के जवाब में था, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया था कि अमेज़न अगले पांच सालों में भारत मे...
पं.बंगाल: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े...माल्दा में टीएमसी के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई लोग जमा हो ग...
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने 1975 के आपातकाल को इंदिरा गांधी की प्रधानमंत्री पद की कुर्सी बचाने का प्रयास बताया, जब उनके चुनाव रद्द होने के बाद स...
राबड़ी देवी को 7 दिन का अल्टीमेटम, सरकारी बंगला खाली नहीं करने पर होगी कार्रवाई