मुंबई (वीएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने सफलता, दृढ़ता और आलोचना का सामना करने के बारे में एक प्रेरक संदेश शेयर किया है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अनुपम खेर बताया कि अब वे नेगेटिव कमेंट्स का खुद पर असर नहीं पड़ने देते। चुनौतियों के प्रति अपने जीवनभर के लगाव के बारे में बात करते हुए खेर ने कहा कि असली खुशी सिर्फ शिखर पर पहुंचने में नहीं, बल्कि मुश्किलों को पार करने के सफर में मिलती है।
अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए 'तन्वी द ग्रेट' के एक्टर ने लिखा, मुझे हमेशा से चढ़ाई करना पसंद रहा है। इसलिए नहीं कि मैं शिखर पर पहुंचना चाहता हूं, बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे चढ़ाई की चुनौती पसंद है। रास्ता जितना मुश्किल होता है, ऐसी जगह पहुंचने पर उतनी ही अधिक खुशी मिलती है, जहां पहुंचने की आपने कभी उम्मीद नहीं की थी। हां, जब आप किसी खास मुकाम पर पहुंच जाते हैं, तो हमेशा ऐसे लोग होते हैं जो आपको नीचे खींचना चाहते हैं। शायद ऐसा करने से उन्हें बेहतर महसूस होता है।
अभिनेता ने आलोचना को लेकर कहा, अगर वे वहां नहीं पहुंच पाते जहां आप पहुंचे हैं, तो उनके पास दो रास्ते होते हैं, या तो वे इसके लिए मेहनत करें या आपकी आलोचना करें। आलोचना करना आमतौर पर आसान होता है। अब मैं इसे दिल पर नहीं लेता। मैं बस एक और पहाड़, एक और सीढ़ी, एक और चुनौती की तलाश में रहता हूं।
प्रभास एक बार फिर सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए हुए हैं, और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि फैंस उन्हें 'दुनिया का सबसे महान एक्टर' क्यों कहते हैं
फ़ैन्स में प्यार से "क्रश्मिका" कहे जाने से लेकर देश की प्यारी का टाइटल पाने तक, रश्मिका मंदाना धीरे-धीरे इंडियन सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और लगातार ...
कृति सेनन इस समय अपने करियर के सबसे शानदार दौर का आनंद ले रही हैं। 'कॉकटेल 2' की पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹24 करोड़ की शानदार ओपनिंग
'मैसा' भारत की पहली किसी फीमेल एक्टर के लीड रोल वाली पैन-इंडिया सिनेमैटिक फिल्म है, जिसमें रश्मिका मंदाना अब तक के अपने सबसे बोल्ड और दमदार रोल मे...
अपनी अदाओं को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब हॉरर फिल्मों में किस्मत आजमाएंगी। ताजा खबरों की मानें तो अभिनेत्री जैकलीन फर्न...