डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 28 लाख करोड़ रुपये देने की बात ठुकराई, कहा- फर्जी खबर

Posted On:- 2026-06-16




न्यूयार्क।ईरान के साथ समझौते पर सहमति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दावों का खंडन किया है, जिसमें ईरान को पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) देने की बात कही जा रही है।

ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ पर बताया कि ईरान को 300 अरब डॉलर देने की खबर पूरी तरह झूठी है, जो डेमोक्रेट्स ने फैलाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान परमाणु हथियार कभी न बनाने पर सहमत हुआ है।ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हो गया है! साथ ही, यह खबर कि अमेरिका ईरान को 30 करोड़ डॉलर दे रहा है, डेमोक्रेट्स द्वारा फैलाई गई झूठी खबर है।'ट्रंप ने अपनी पोस्ट में 30 करोड़ डॉलर का जिक्र किया है, जबकि मीडिया में 300 अरब डॉलर का जिक्र है।ट्रंप ने यह पोस्ट तब किया, जब ईरान-अमेरिका शर्तों पर सहमत हैं। समझौते पर हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भी किया समर्थन

राष्ट्रपति ट्रंप के कथन का उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने 300 अरब डॉलर के मुआवजे का जिक्र नहीं किया।उन्होंने एक्स पर साझा एक वीडियो में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप शुरू से स्पष्ट रहे हैं, ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा। अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप से नफरत करने वाले लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद, शांति कायम करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशें एक बार फिर अमेरिकी लोगों के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं।"

ईरान की एजेंसी ने मुआवजे का किया था दावा

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की जिन शर्तों पर सहमति बनी है, उनकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन ईरान की मेहर एजेंसी ने 300 अरब डॉलर के मुआवजे का जिक्र किया था।उसके मुताबिक, अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान के पुनर्निर्माण के लिए करीब 28 लाख करोड़ रुपये की मदद देंगे। इसके अलावा, विदेशों में फंसे ईरान के 2,286 करोड़ रुपये भी जारी होंगे।एजेंसी के मुताबिक, अंतिम बातचीत शुरू होने से ईरान को बड़ी राशि मिल सकती है।



Related News
thumb

भारत "एक ज़्यादा टिकाऊ और समृद्ध ग्रह के लिए सामूहिक प्रयासों" को आ...

फ्रांस 15 से 17 जून तक होने वाले 52वें G7 शिखर सम्मेलन का मेज़बान देश है। दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह 'G7' में फ्रांस, अमेरिका, जर्...


thumb

ईरान से समझौते की खबरों के बीच इराकी पीएम को व्हाइट हाउस का न्योता

ईरान के साथ संघर्ष को विराम देने को लेकर इ-हस्ताक्षर हो गए हैं। 19 जून को जिनेवा में इस पर मुहर लगेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस डील ...


thumb

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने मैक्रों से की मुलाकात

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर लूला ने सोमवार को फ्रांस क...


thumb

अब यूरोप में भी 'मेक इन इंडिया की गूंज, स्लोवाकिया के साथ रक्षा क्ष...

दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का ज़िक्र करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग, आपसी भरोसे और साझा रणनीतिक सोच के ऊँचे स...


thumb

ईरान और अमेरिका सभी मोर्चों पर युद्धविराम और नौसैनिक नाकेबंदी हटाने...

अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाएगा। इसके साथ ही, लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध और सैन्य अभियानों को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म होंगे।