मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

Posted On:- 2026-06-16




नई दिल्ली (वीएनएस)। स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया है। स्लोवाकिया की तीन दिन की यात्रा पर गए श्री मोदी को राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने सोमवार रात एक विशेष समारोह में स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान, द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए राष्ट्रपति, स्लोवाकिया की सरकार और जनता के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। सम्मान स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों तथा भारत और स्लोवाकिया के बीच स्थायी मैत्री संबंधों को समर्पित है।

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और स्लोवाकिया के लोगों को जोड़ने वाली आत्मीयता, विश्वास और स्नेह का प्रमाण बताते हुए आशा व्यक्त की कि यह सम्मान दोनों देशों की भावी पीढ़ियों को उनकी विशेष मित्रता को आगे भी सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा।

यह प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला 33वां अंतरराष्ट्रीय या वैश्विक सम्मान है। श्री मोदी जी 7 देशों के 52वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज फ्रांस के एवियन शहर के लिए रवाना होंगे। भारत इस सम्मेलन में भागीदार देश के रूप में हिस्सा ले रहा है।



Related News
thumb

पं.बंगाल में विधानसभा स्पीकर के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

ऋतब्रत बनर्जी के मुताबिक, बागी विधायकों की तादाद 67-68 तक पहुंच सकती है। विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के कुल 80 विधायक चुनकर आए थे। ऋतब्रत बनर्जी...


thumb

जनगणना प्रक्रिया से टकराव टालने के लिए यूपी,गोवा समेत 4 राज्यों में...

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में अपनी राज्य इकाइयों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी तेज करने का निर्देश दिय...


thumb

अकाल तख्त का बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री भगवंत मान 'गुरु-विरोधी' घोषित,...

यह घटना उस समय हुई है जब सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था, अकाल तख्त ने एक विवादित क्लिप को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री को 'गुरु द्रोही' (गुरु-विरोधी...


thumb

बीजेपी की नई टीम पर आरएसएस की मुहर! मोदी के विज़न संग सामाजिक समीकरण...

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा जल्द होने वाली है, जो संगठन में बड़े बदलावों का संकेत देती है।


thumb

जो जाना चाहते हैं, जाएं': उद्धव ठाकरे का 'ऑपरेशन टाइगर' पर कड़ा संदेश

उद्धव ठाकरे ने कथित 'ऑपरेशन टाइगर' की अटकलों के बीच सांसदों से कहा कि जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, पर भविष्य में उन्हें पछतावा होगा।