‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या

Posted On:- 2026-06-15




मुंबई (वीएनएस)। टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय अभिनेत्री का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने फांसी लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनके मोबाइल फोन सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

संचिता उगले ने टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर खास पहचान बनाई थी। उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता ज़ी टीवी के चर्चित धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन के किरदार से मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘वागले की दुनिया’ में रुचिता जेटली की भूमिका निभाई और बाद में दंगल टीवी के शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में मुख्य किरदार सुकूं के रूप में दर्शकों का दिल जीता।

टेलीविजन के साथ-साथ संचिता फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय थीं। उन्होंने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म Chhaava में तारा रानी के युवा रूप की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह Silence 2: The Night Owl Bar Shootout में भी नजर आई थीं।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से टीवी और फिल्म जगत के कलाकारों तथा प्रशंसकों में शोक का माहौल है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



Related News
thumb

‘गोलू’ की वापसी को लेकर उत्साहित हैं श्वेता त्रिपाठी, ‘मिर्जापुर: द...

अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'मिर्जापुर' ने भारत की सबसे सफल और मशहूर ओटीटी फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है


thumb

मनोज बाजपेयी स्टारर 'गवर्नर' के लिए स्पेशल ऑफर: एक टिकट खरीदें दूसर...

मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर, जिसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर...


thumb

'लगान' के 25 साल: पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ता...

आइकॉनिक फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, आमिर खान ने एक स्पेशल गेट-टुगेदर होस्ट किया, जिसमें डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और फिल्म ...


thumb

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, OTT पर सबसे बड़े डेब्यू वी...

णवीर सिंह का जलवा इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार कायम है। धुरंधर: द रिवेंज के साथ हिंदी सिनेमा के


thumb

'गवर्नर' को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता, बुकमायशो ट्रेंड्स में द...

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म, 'गवर्नर', जिसे फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह सपोर्ट कर रहे हैं, अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही सबसे ज्यादा चर्चा में र...