एक दिन में कितने आंवला खाएं?

Posted On:- 2026-06-13




आयुर्वेद के मुताबिक आंवला खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से आंवला खाकर आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितने आंवला को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको आंवला खाने के फायदों के साथ-साथ इस सवाल के सही जवाब के बारे में भी बताएंगे।

रोज एक से दो आंवला खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में एक से दो कच्चे आंवला का सेवन किया जा सकता है। हर रोज कच्चा आंवला खाना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। वहीं, अगर आप आंवला जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहते हैं, तो 20 से 30 मिलीलीटर जूस पी सकते हैं।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम

आंवला में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आंवला का सेवन करना शुरू कर दीजिए क्योंकि आंवला आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आंवला दिल की सेहत को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है यानी हर रोज आंवला खाने से दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स को भी आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आंवला में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस

लौकी में पानी, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्...


thumb

सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फायदे

सुबह की शुरुआत अगर सही खान-पान से हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक बीतता है। आमतौर पर लोग सुबह खाली पेट सेब या पपीता खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ...


thumb

सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फायदे

सुबह की शुरुआत अगर सही खान-पान से हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक बीतता है। आमतौर पर लोग सुबह खाली पेट सेब या पपीता खाते हैं,


thumb

ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल?

किचन में इस्तेमाल होने वाले तेल को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। एक तरफ ऑलिव ऑयल को दिल की सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है


thumb

हार्ट के लिए फायदेमंद है तरबूज

गर्मी में तरबूज खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को जरूरी मिनरल और विटामिन तो मिलते ही हैं साथ ही पानी की कमी भी पूरी होती है। हेल...


thumb

ब्लैक कॉफी पीने का सही समय क्या है

हममें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी के साथ होती होगी। वहीं कुछ लोग इसे वेट लॉस के लिए बेहतरीन ड्रिंक मानते हैं और दिन में 3-4 ...