नई दिल्ली(वीएनएस)।मध्य प्रदेश और गुजरात में राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ दर्शाई है। मध्य प्रदेश में तीन और गुजरात में चार उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के संसद पहुंचे, जिससे इन राज्यों में पार्टी का राजनीतिक दबदबा स्पष्ट होता है। वहीं, राजस्थान में भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट पर निर्विरोध सफलता मिली।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटें जीत ली हैं। पार्टी के उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और महेश केवट 2026 के चुनावों में निर्विरोध चुने गए। तीनों उम्मीदवारों को विधानसभा से जीत का सर्टिफिकेट मिल गया है। यह घटनाक्रम कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से जुड़े विवाद के बीच हुआ है। नटराजन ने गुरुवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन रद्द किए जाने को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इन तीन सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होने थे।
वहीं, गुजरात में राज्यसभा चुनावों को लेकर सबसे बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी चार उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नामांकन वापस लेने की समय-सीमा खत्म होते ही आज चुनाव अधिकारी ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, आज सभी जीतने वाले उम्मीदवारों को निर्विरोध चुने जाने के विशेष प्रमाण-पत्र भी दिए गए। बीजेपी के ये चार वरिष्ठ नेता अब आने वाले दिनों में दिल्ली में संसद के उच्च सदन में गुजरात का मज़बूती से प्रतिनिधित्व करेंगे।
गुजरात विधानसभा भवन में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, चुनाव प्रशासन ने आज आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा की। बीजेपी की ओर से राज्यसभा की इस अहम सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले राजू शुक्ला, मानसिंह परमार, जितेंद्र कंजारिया और मुकेश राठवा को विजेता घोषित किया गया है। इस जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही गांधीनगर में पार्टी के मुख्य कार्यालय और कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह और खुशी का माहौल छा गया। सभी विजयी उम्मीदवारों ने इस महत्वपूर्ण अवसर और जीत के लिए पार्टी के केंद्रीय और राज्य स्तर के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त किया।
इस बीच राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। नाम वापसी की अंतिम तारीख के बाद भाजपा के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है।
तृणमूल कांग्रेस में गहराते संकट के बीच, वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अभिषेक बनर्जी और अपने में से किसी एक को चुनने का अल्टीमेटम दिया...
महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए मोड़ की अटकलें तेज़ हो गई हैं, जहाँ खबर है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के सात सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ...
बंगाल के साथ ही मेघालय सीमा पर सामने आया घटनाक्रम इस पूरे संकट की भयावह तस्वीर दिखाता है। बांग्लादेश का रहने वाला 55 वर्षीय सती राजबंशी अवैध रूप से...
कांग्रेस ने टीएमसी के साथ संभावित विलय की अटकलों को बेबुनियाद बताया, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी और राहुल गांधी की मुलाक...
नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितता और अस्थिरता के दौर में भी भारत की मजबूत विकास यात्रा पर ...