राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगी शामिल

Posted On:- 2026-06-10




कोलकाता (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल में TMC की एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है। एक सप्ताह के अंदर TMC के दूसरे सांसद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव को ममता बनर्जी का करीबी बताया जाता है। वो लंबे समय से टीएमसी का प्रमुख चेहरा रही हैं और पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। सुष्मिता देव का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि पिछले हफ्ते टीएमसी नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। राज्यसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में सीट खाली होने की घोषणा करते हुए कहा गया था कि पश्चिम बंगाल राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति ने 8 जून, 2026 से प्रभावी उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।



Related News
thumb

पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूरे कर भारतीय राजनीति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


thumb

नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बनाया है। वे निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन गए...


thumb

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया निर्णायक ब...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़कर लगातार सबसे लंबे कार्यकाल पूरा करने की उपलब्धि अपने नाम की है।


thumb

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांक...

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है, जहां मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है।


thumb

नीट विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का एनटीए दौरा: छात्रों से बोले- '...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय का दौरा कर री-नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा ...