मेक्सिको सिटी (वीएनएस)। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने एक बार फिर कहा है कि उनकी सरकार क्यूबा को मानवीय सहायता देना जारी रखेगी। उनका कहना है कि क्यूबा इस समय कठिन हालात का सामना कर रहा है और उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की एकजुटता और सहयोग की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार, अपने रोजाना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीनबाम ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग और एकजुटता के रिश्तों के तहत मेक्सिको हर तरह की मदद भेजता रहेगा। उन्होंने कहा, हम हर तरह की सहायता भेजते रहे हैं और क्यूबा की जनता के लिए आगे भी सहायता भेजते रहेंगे। शीनबाम ने कहा कि मेक्सिको अपनी पूरी क्षमता के अनुसार क्यूबा का समर्थन करता रहेगा, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका क्यूबा पर छह दशक से भी अधिक समय से लागू अपने प्रतिबंधों को और सख्त कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह एकजुटता का मामला है। मेक्सिको के लोगों ने हमेशा ऐसा किया है और हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे, क्योंकि यह एक ऐसा देश है जिसे इसकी जरूरत है। इससे पहले मई में भी राष्ट्रपति शीनबाम ने देशों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन किया था और क्यूबा के पूर्व नेता राउल कास्त्रो के खिलाफ अमेरिका की ओर से आपराधिक आरोप लगाए जाने पर असहमति जताई थी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 30 साल पहले हुई किसी घटना के लिए अब किसी पर आरोप लगाने का क्या मतलब है?
हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग ने राउल कास्त्रो के खिलाफ एक अभियोग दायर किया है। आरोप है कि 1996 में क्यूबा-अमेरिकी निर्वासित संगठन 'ब्रदर्स टू द रेस्क्यू' के दो विमानों को मार गिराने की घटना में उनकी भूमिका थी। 94 वर्षीय कास्त्रो उस समय क्यूबा की क्रांतिकारी सशस्त्र सेनाओं के मंत्री थे। क्यूबा सरकार के अनुसार, उन विमानों ने कई बार क्यूबा के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था और पहले दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया था। इसलिए क्यूबा के पास आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
शीनबाम ने यह भी कहा कि अमेरिका अक्सर मादक पदार्थों की तस्करी के मुद्दे को दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल करता रहा है, और मेक्सिको इस सोच से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेक्सिको को इतिहास को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के साथ जहां संभव हो, सहयोग जारी रखना चाहिए।
फिलीपींस के कुछ इलाकों में सोमवार तड़के जोरदार भूकंप आया, जिससे लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है।
सेंट पीटर्सबर्ग में मीडिया से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस के नई दिल्ली और बीजिंग दोनों के साथ मजबूत संबंध हैं और उन्हें इन देशों के द्विपक्...
3 जून को हुए UNSC चुनावों के एक महत्वपूर्ण परिणाम के रूप में, किर्गिस्तान ने अपने इतिहास में पहली बार सुरक्षा परिषद में सीट हासिल की। ऑस्ट्रिया, ...
अमेरिका में सामान भेजने वाली विदेशी कंपनियों की अब कड़ी जांच होगी। टैरिफ चोरी और नकली या अवैध सामान पर सख्त कार्रवाई होगी और नियम तोड़ने वालों के ...
एक लाख डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क के प्रभाव को लेकर चिंताएं स्वास्थ्य सेवा से परे शिक्षा तक फैल गई हैं। लॉमेकर्स ने गृह सुरक्षा विभाग से दूरस्थ और क...