बाढ़ आपदा राहत केंद्रों में पूर्व से मरम्मत, बिजली, पानी, राशन हेतु कार्य योजना बनाने पर दिया गया जोर

Posted On:- 2026-06-09




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्ट्रेट कार्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में कलेक्टर देवेश कुमार की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी मानसून वर्ष 2026 के संदर्भ में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के कार्ययोजना के संबंध में कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों द्वारा कार्य योजना की जानकारी चाही गई। 

उन्होंने कहा कि आगामी मानसून को देखते हुए अधिकारी बाढ़ आपदा राहत केंद्रों में पूर्व से ही मरम्मतीकरण बिजली, पानी, राशन हेतु कार्ययोजना बना लेवे ताकि किसी भी परिस्थिति के समय जनजीवन को तात्कालिक राहत पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पावर लाइन के नजदीक के पेड़ों को चिन्हांकित करते हुए छटाई कटाई कार्य को पूर्व से ही कर लेवे। ताकि विद्युत अवरोध की स्थिति न उत्पन्न हो। इसके अलावा नगरीय निकाय क्षेत्रों में रोड किनारे के जर्जर पेड़ों को भी सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व से ही कटाई कर लेवे ताकि किसी भी प्रकार की परिस्थिति न हों इसके साथ ही उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि वे वर्षा जनित बीमारियों के रोकथाम के लिए  दवाईयों के भण्डारण के साथ-साथ मितानिनों की काउंसलिंग ट्रेनिंग भी करवाए। खाद्य विभाग को निर्देश दिया गया कि वे प्रभावित क्षेत्रों में राशन तथा अन्य दैनिक खाद्य सामग्रियों के वितरण को देखते हुए इसका भण्डारण किया जाना सुनिश्चित कर लेवें। इसके अलावा छात्रावासों और शालाओं में छात्रों के स्वास्थ्य जांच तथा मलेरिया डेंगू से बचाव हेतु पूर्व सावधानियां बरतने के लिए स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विभाग को निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही बैठक में वृक्षारोपण हेतु तैयारियां, सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण , बस्तर मुन्ने कार्यक्रम की रिपोर्टिंग, स्वच्छ भारत मिशन, एग्रीस्टेक, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर योजना के पंजीयन, पात्र हितग्राहियों की पहचान, सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई,  बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित सभी विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।




Related News
thumb

किसानों को समय पर खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें : कलेक्टर ...

कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विभागों की योजन...


thumb

बिहान की मदद से बदली जिंदगी, सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से आत्मनिर्भर ...

कोरिया जिले की एक साधारण गृहिणी अनीता ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका ...


thumb

शाक-सब्जी उगा कर स्वावलंबी बनी मनीषा

अगर आत्मनिर्भर होने की उत्कृष्ट अभिलाषा हो तो नियति स्वयं ही मार्ग प्रशस्त करने लगती हैं। इसमें केवल निरंतर मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। यही न...


thumb

प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राश...


thumb

मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, शांति और सौहार्द के साथ पर्...

आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस ...