पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व की आवश्यकता : डॉ. एल.के. रामटेके

Posted On:- 2026-06-09




बेमेतरा (वीएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए गए। 

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एल.के. रामटेके के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं – डॉ. ओम कुमार नेताम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ओम कुमार नेताम ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। वे न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

परिसर में हुआ वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प : 

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पौधों के महत्व, जैव विविधता संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित वातावरण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

विद्यार्थियों ने रखे पर्यावरण संरक्षण पर विचार : 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उनके वक्तव्यों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने का संकल्प : 

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण दिवस का उद्देश्य केवल एक दिन कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में डॉ. निर्झरणी नंदेहा, डॉ. श्रुति वर्मा, डॉ. ज्योति बाला, वी.डी. शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




Related News
thumb

किसानों को समय पर खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें : कलेक्टर ...

कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विभागों की योजन...


thumb

बिहान की मदद से बदली जिंदगी, सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से आत्मनिर्भर ...

कोरिया जिले की एक साधारण गृहिणी अनीता ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका ...


thumb

शाक-सब्जी उगा कर स्वावलंबी बनी मनीषा

अगर आत्मनिर्भर होने की उत्कृष्ट अभिलाषा हो तो नियति स्वयं ही मार्ग प्रशस्त करने लगती हैं। इसमें केवल निरंतर मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। यही न...


thumb

बाढ़ आपदा राहत केंद्रों में पूर्व से मरम्मत, बिजली, पानी, राशन हेतु...

कलेक्ट्रेट कार्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में कलेक्टर देवेश कुमार की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी मानसून वर...


thumb

प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राश...


thumb

मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, शांति और सौहार्द के साथ पर्...

आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस ...