बेमेतरा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों एवं अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत भनसुली के दिवंगत पंचायत सचिव स्वर्गीय गिरिध राम साहू के आश्रित पुत्र यशवंत कुमार साहू को पंचायत सचिव पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत भनसुली में पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय गिरिध राम साहू का 30 मार्च 2026 को असामयिक निधन हो गया था। शासन के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप उनके आश्रित पुत्र यशवंत कुमार साहू, निवासी ग्राम भैंसा, जिला बेमेतरा को पंचायत सचिव के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उन्हें कार्यालय जनपद पंचायत बेमेतरा से संबद्ध किया गया है।
नियुक्ति आदेश के अनुसार यशवंत कुमार साहू को शासन द्वारा निर्धारित वेतनमान 3500-10000 एवं ग्रेड वेतन 1100 के न्यूनतम स्तर पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से परिवीक्षा अवधि के अधीन होगी तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी। नियुक्ति के तहत स्वास्थ्य उपयुक्तता प्रमाण-पत्र, चरित्र सत्यापन, शैक्षणिक एवं निवास संबंधी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही पंचायत सचिवों के लिए निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। नवीन नियुक्त पंचायत सचिव को प्रारंभिक तीन माह तक अनुभवी पंचायत सचिव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
शासन की अनुकम्पा नियुक्ति व्यवस्था का उद्देश्य असामयिक निधन की स्थिति में प्रभावित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है। इस नियुक्ति से स्वर्गीय गिरिध राम साहू के परिवार को सहारा मिलेगा तथा पंचायत प्रशासन के कार्यों की निरंतरता भी बनी रहेगी।
कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विभागों की योजन...
कोरिया जिले की एक साधारण गृहिणी अनीता ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका ...
अगर आत्मनिर्भर होने की उत्कृष्ट अभिलाषा हो तो नियति स्वयं ही मार्ग प्रशस्त करने लगती हैं। इसमें केवल निरंतर मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। यही न...
कलेक्ट्रेट कार्यालय के तृतीय तल सभाकक्ष में कलेक्टर देवेश कुमार की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी मानसून वर...
कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राश...
आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस ...