ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

Posted On:- 2026-06-08




ओट्स एक ऐसा सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह वजन कम करने से लेकर पाचन को बेहतर करने के लिए जाना जाता है। वहीं, आयुर्वेद में भी शहद का इस्तेमाल औषधि की तरह सदियों से किया जा रहा है। लेकिन जब इन दोनों को आपस में मिलाकर इनका सेवन किया जाता है तो सेहत को और भी कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है मिलते हैं कौन से फायदे?

वजन होता है कम: ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से वजन कम होता है। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है जो भूख को कंट्रोल करता है और आपके मेटाबॉल्ज़िम को भी बूस्ट करता है। वहीं, शहद में नेचुरल मिठास होती है जो मीठे की क्रेविंग को पूरा करता है। यानी ये दोनों मिलकर आपके खाने की इच्छा को कम करते हैं जो वजन कम करने में आपके लिए बेहद कारगर है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा: ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और शहद नेचुरल स्वीटनर का काम करता है जो आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। 

पाचन होता है बेहतर:  ओट्स को शहद में भिगोकर खाने से पाचन बेहतर होता है। दरअसल, ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर करते हैं और शहद आपके ओवरऑल डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है। 

स्किन होती है बेहतर: ओट्स को शहद में भिगोकर आप इसका इस्तेमाल खाने की बजाय स्किन के निखार के लिए भी कर सकते हैं। शहद से जहां आपकी स्किन में नमी बनाए रखता है वहीं, ओट्स डेड स्किन का सफाया करता है।

कैसे करें सेवन?

रात को एक बाउल में आधा ओट्स लें और उसमें अपनी पसंद के अनुसार एक कप दूध या एक कप दही में भिगोएं। अब इसमें स्वाद अनुसार शहद और चिया सीड्स डालें। अब इस रातभर फ्रिज में रहने दें। सुबह उठकर इसमें आप ड्राइफ्रूट्स, या फ्रूट डालकर खाली पेट सेवन करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। )



Related News
thumb

क्या यूरिक एसिड में चना खा सकते हैं?

हाई यूरिक की समस्या समय के साथ बेहद गंभीर रूप लेनी लगती है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती कि जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है तो इसकी पथरियां आपकी कि...


thumb

पेट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं ये 5 चीजें

खाना का सीधा और सबसे पहले असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं वो पेट में जाकर पूरे शरीर में पहुंचता है। इसलिए खानपान पर सबसे ज्यादा ध्यान...


thumb

गर्मियों में क्यों खाना चाहिए जामुन, जान लें इसके सेवन से क्या क्या...

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में कई तरह के फल नज़र आने लगते हैं। इन्हीं फलों में से एक है गहरे बैंगनी रंग के छोटे-छोटे जामुन। स्वाद में खट्टा-मी...


thumb

ओट्स या दलिया, डायबिटीज में क्या खाना बेस्ट होता है?

डायबिटीज एक बहुत कॉमन बीमारी बन चुकी है। ये बीमारी बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों में भी काफी आम होती जा रही है। इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्र...


thumb

सुबह सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें एक सेब, सेहत को मिलेंगे ये कमाल...

बचपन से ही हम सब सुनते आ रहे हैं "An apple a day keeps the doctor away"। ये बात सही भी है। रोजाना सेब का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते ...