नई दिल्ली(वीएनएस)।सोमवार को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी एकता में दरारें उभर आई हैं, जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीपीएम ने केरल में कांग्रेस के रवैये पर कड़ा पत्र लिखा है, तो वहीं झारखंड में राज्यसभा उम्मीदवार पर एकतरफा फैसले से नाराज जेएमएम ने अलग उम्मीदवार उतारने की धमकी दी है।
विपक्षी इंडिया गठबंधन के अंदरूनी हालात कुछ ठीक नहीं नजर आ रहे हैं। गठबंधन में शामिल कुछ बड़े राजनीतिक दलों के तेवर अचानक बदल गए हैं। सोमवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की एक बहुत अहम बैठक होने जा रही है, लेकिन इस मीटिंग से ठीक पहले ही विपक्षी दलों के बीच मतभेद की खबरें खुलकर सामने आने लगी हैं। डीएमके तो पहले से ही नाराज चल रही थी, अब सीपीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के रुख ने भी कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है।
सीपीएम नेता ने खरगे को लिखा कड़ा पत्र
सीपीएम के जनरल सेक्रेटरी एमए बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने केरल में लेफ्ट पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के चुनाव प्रचार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की मांग करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। माना जा रहा है कि बेबी ने अपने पत्र में सीधा सवाल उठाया है कि सीपीएम के प्रति कांग्रेस का जो रवैया है, उसे देखते हुए बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ने के गठबंधन के मकसद में तालमेल बिठाना बहुत मुश्किल होगा।
नाराजगी के बावजूद बैठक में जाएगी सीपीएम
कांग्रेस के कामकाज को लेकर इतनी गंभीर आपत्तियों और कड़े विरोध के बाद भी सीपीएम ने एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने तय किया है कि वे नई दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके लिए सीपीएम अपने राज्यसभा सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास को इस मीटिंग में भेज रही है।
डीएमके और जेएमएम भी कांग्रेस से खफा
सीपीएम के ये कड़े तेवर ऐसे समय में सामने आए हैं जब डीएमके पहले ही इस बैठक का बायकॉट करने का एलान कर चुकी है। तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के बाद जिस तरह से कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़ दिया और टीवीके के साथ मिलकर सरकार बनाई, उससे डीएमके बेहद नाराज है। यही वजह है कि उन्होंने बैठक से दूरी बना ली है।
दूसरी तरफ, झारखंड मुक्ति मोर्चा भी कांग्रेस से काफी खफा है। जेएमएम की नाराजगी इस बात को लेकर है कि कांग्रेस ने झारखंड में राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा करने का फैसला अकेले ही ले लिया।
जेएमएम ने दी अलग उम्मीदवार उतारने की धमकी
जेएमएम के सूत्रों की मानें तो पार्टी कांग्रेस के इस एकतरफा फैसले से इस कदर नाराज है कि उसने झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में अपना दूसरा उम्मीदवार उतारने तक की धमकी दे दी है।
बंगाल हिंसा को लेकर भी खड़े हुए सवाल
विवाद सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने सीपीएम पर जो हमले किए थे, उससे लेफ्ट पार्टियां नाराज हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर टीएमसी नेता ममता बनर्जी का समर्थन करने की गठबंधन की किसी भी कोशिश पर लेफ्ट को सख्त एतराज है। सीपीएम नेता बेबी ने खरगे को लिखे पत्र में साफ कहा है कि जब तक इन मुद्दों पर स्थिति साफ नहीं होती, तब तक गठबंधन का असली मकसद ही सवालों के घेरे में रहेगा।
पनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन में कंगना रनौत ने नर्सिंग पेशे के सेक्शुअलाइजेशन और नर्सों की यूनिफॉर्म पर चिंता व्यक्त की। उनकी यह फिल्म ...
भारत की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है, ...
पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में 46% की वृद्धि के चलते भारत में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है। सरकार के अनुसार, इस बढ...
आंध्र प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने अपनी तीन राज्यसभा सीटों क...
भारत और ग्रीस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन) के 14वें दौर की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ...