मुद्रा लोन से प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी : ’सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए की हो रही आमदनी

Posted On:- 2026-06-06




जशपुरनगर (वीएनएस)। अपनी दुकान में सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घरेलू सामान का विक्रय करती प्रीति गुप्ता  महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उनके चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास झलकता है। वह उत्साह से बताती है कि मुद्रा लोन की मदद से वह अपना व्यापार खड़ा कर पाई है। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़ी प्रीति ने बताया कि उन्हें 01 लाख रुपए मुद्रा लोन के रूप में मिला था। आज वह अपने व्यापार से सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए तक कमाई कर पाती है।

विकासखंड बगीचा के ग्राम बुढाडांड की रहने वाली प्रीति गुप्ता ने मुद्रा लोन लेकर दुर्गा श्रृंगार एवं किराना दुकान की शुरुआत की। प्रारंभ में छोटे स्तर पर दुकान संचालित करने वाली प्रीति ने धीरे-धीरे ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए दुकान का विस्तार किया। आज उनकी दुकान गांव की प्रमुख दुकानों में गिनी जाती है। सौंदर्य प्रसाधन से लेकर हर जरूरत का सामान उनकी दुकान में उपलब्ध है। मुद्रा लोन से मिली आर्थिक सहायता एवं मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज वे प्रतिवर्ष लगभग 2.50 लाख का शुद्ध लाभ कमा रही हैं। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, परिश्रम और बिहान योजना के सहयोग से लखपति दीदी बनने का सपना साकार किया है।

प्रीति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की वजह से आज मेरे जैसी कितनी महिलाएं  आत्मनिर्भर हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि बिहान ने मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया। प्रीति गुप्ता आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं, जो अपनी मेहनत और संकल्प से आर्थिक स्वतंत्रता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।



Related News
thumb

आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उ...

प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम त...

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है क...


thumb

संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयार...

संभावित एल नीनो (El Niño) परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री संतान दे...


thumb

राजनांदगांव जिले में अब तक 112.3 मिमी वर्षा दर्ज

राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 112.3 मिमी बारिश एवं औसत 16 मिमी बारिश दर्ज की गई ...


thumb

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना : 3 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन

श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शु...


thumb

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 43 प्रकरणों पर 14 लाख 35 ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज अमला राजनांदगांव एवं टास्क फोर्स समिति द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो...