समाधान शिविर में तत्काल हुआ राशन कार्ड संबंधी समस्या का निराकरण, हितग्राही ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Posted On:- 2026-06-06




अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत लगाए जा रहे समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पसेना निवासी नेहरू लाल यादव को ग्राम पंचायत रीरी क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में तत्काल राहत मिली। राशन कार्ड से संबंधित समस्या लेकर शिविर पहुंचे यादव की समस्या का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा उन्हें राशन कार्ड की पीडीएफ प्रति उपलब्ध करा दी गई। इससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने या अतिरिक्त समय व्यतीत करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

नेहरू लाल यादव ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका कार्य इतनी शीघ्रता से पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए समाधान उपलब्ध कराया। इससे उन्हें काफी सुविधा हुई और समय की भी बचत हुई।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन आम लोगों तक पहुंच रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान उनके गांव के निकट ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन अब समाधान शिविरों के माध्यम से कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं।

यादव ने शिविर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों में आम नागरिकों की मांग एवं शिकायतों का पंजीयन कर उनका समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी एवं हितग्राहीमूलक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ मिल रहा है।




Related News
thumb

आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उ...

प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम त...

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है क...


thumb

संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयार...

संभावित एल नीनो (El Niño) परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री संतान दे...


thumb

राजनांदगांव जिले में अब तक 112.3 मिमी वर्षा दर्ज

राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 112.3 मिमी बारिश एवं औसत 16 मिमी बारिश दर्ज की गई ...


thumb

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना : 3 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन

श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शु...


thumb

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 43 प्रकरणों पर 14 लाख 35 ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज अमला राजनांदगांव एवं टास्क फोर्स समिति द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो...