ग्राम चित्तरपुर के उन्नत किसान विजय शंकर ने नैनो यूरिया और डीएपी से खेती में रचा नया कीर्तिमान

Posted On:- 2026-06-06




कृषि लागत में आई कमी, फसलों की पैदावार और गुणवत्ता में दर्ज हुई शानदार वृद्धि

अम्बिकापुर (वीएनएस)। आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर ग्रामीण भारत के किसान अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत चित्तरपुर के प्रगतिशील कृषक, विजय शंकर ने पारंपरिक खेती के तरीकों से आगे बढ़ते हुए श्नैनो यूरियाश् और  डीएपीश् का सफल उपयोग कर अन्य किसानों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।

लंबे समय से कृषि कार्य से जुड़े विजय शंकर पिछले दो वर्षों से अपने खेतों में इन अत्याधुनिक तरल उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस नई तकनीक ने खेती को अत्यंत सुलभ और लाभकारी बना दिया है।

नैनो यूरिया-डीएपी का उपयोग आसान और किफायती : 

विजय शंकर प्रधान ने बताया कि तरल नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग से खेती करना पहले की अपेक्षा अधिक आसान और किफायती हो गया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक दानेदार उर्वरकों के छिड़काव में अधिक शारीरिक श्रम एवं बाहरी मजदूरों की आवश्यकता पड़ती थी, जबकि तरल उर्वरकों के उपयोग से यह निर्भरता समाप्त हो गई है। अब परिवार के सदस्य स्वयं आसानी से खेतों में इसका छिड़काव कर लेते हैं, जिससे श्रम एवं मजदूरी की बचत हो रही है।

उन्होंने बताया कि धान, आलू एवं गोभी की फसलों में तरल नैनो उर्वरकों के प्रयोग से फसलों की वृद्धि बेहतर हुई है तथा उपज की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। साथ ही दानेदार खाद की तुलना में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी अधिक किफायती साबित हो रहे हैं, जिससे प्रति एकड़ कृषि लागत में कमी आई है। तरल रूप में होने के कारण इनका भंडारण, परिवहन एवं उपयोग भी सुविधाजनक है।

उन्नत तकनीक को अपनाने की अपील : 

अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधान ने कहा कि बेहतर परिणामों से उत्साहित होकर उन्होंने चालू कृषि सत्र में भी नैनो उर्वरकों का उपयोग जारी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।




Related News
thumb

आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उ...

प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम त...

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है क...


thumb

संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयार...

संभावित एल नीनो (El Niño) परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री संतान दे...


thumb

राजनांदगांव जिले में अब तक 112.3 मिमी वर्षा दर्ज

राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 112.3 मिमी बारिश एवं औसत 16 मिमी बारिश दर्ज की गई ...


thumb

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना : 3 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन

श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शु...


thumb

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 43 प्रकरणों पर 14 लाख 35 ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज अमला राजनांदगांव एवं टास्क फोर्स समिति द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो...