पटना (वीएनएस)। खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में बिहार के चर्चित शिक्षक एवं संस्थान के संस्थापक खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पहले से ही उनकी तलाश कर रही थी और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना के बाद जांच के दौरान खान सर को भी नामजद आरोपी बनाया गया।
आरोप है कि फायरिंग की घटना में उनके सुरक्षा गार्डों की भूमिका सामने आई है। इससे पहले पुलिस दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्ता र कर चुकी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए उनके कोचिंग संस्थान पहुंची थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिले। इस दौरान कोचिंग परिसर में बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए छात्रों को परिसर और आसपास के क्षेत्र से हटाया।
पेरियार की तर्कवादी सोच और अपनी पार्टी के रुख के बीच अंतर बताते हुए विजय ने कहा कि हमने धार्मिक मान्यताओं को नकारे जाने के पेरियार के विचार को स्वी...
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 मौतों के बाद, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दोषियों को न बख्शने का संकल्प लिया है, जिसके तहत 4 लोगों को गिरफ्त...
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच की डिवीज़न बेंच के 6 जनवरी के फैसले को चुनौती देती है। इस फैसले में दिसंबर 2025 में एक सिंगल जज द्वारा दिए गए उस आदेश...
अप्रैल में राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के दस में से सात राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थाम लिया। मई में आए चुनाव नतीजों से पश्चिम बंगाल में बीजेप...
प्रधान ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। लेकिन उन्हें छात्रों के मन में बेवजह डर पैदा नहीं करना चाहिए...
अजित डोभाल ने स्पष्ट कहा कि इस समझौते से उर्वरक, रसायन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधाएं कम होंगी। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आई रुकावटें ...