‘स्टाफ कार’ पर सख्ती: 500 किमी सीमा तय, दुरुपयोग पर अफसरों से होगी वसूली

Posted On:- 2026-06-03




नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्र सरकार ने मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में स्टाफ कारों के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऊर्जा बचत और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से जारी नए नियमों के तहत अधिकारियों को अब स्टाफ कार के उपयोग में निर्धारित सीमाओं का पालन करना होगा।

वित्त मंत्रालय ने व्यय विभाग की सहमति से जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों में स्टाफ कारों के दुरुपयोग की शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब सभी विभागों को इन नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

अतिरिक्त प्रभार पर नहीं मिलेगी दूसरी कार
नए निर्देशों के अनुसार, कोई अधिकारी यदि अपने मूल पद के लिए पहले से स्टाफ कार का उपयोग कर रहा है और उसे किसी अन्य विभाग या मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलता है, तो उसे दूसरी सरकारी कार उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। ऐसे मामलों में अतिरिक्त विभाग की निष्क्रिय गाड़ियों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाएगा।

500 किलोमीटर से अधिक चलने पर देनी होगी राशि
वित्त मंत्रालय ने पहले जारी नियमों को दोहराते हुए कहा है कि एक स्टाफ कार महीने में अधिकतम 500 किलोमीटर तक ही उपयोग की जा सकेगी। यदि यह सीमा पार होती है तो अतिरिक्त दूरी के लिए संबंधित अधिकारी को 24 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा।

ईंधन की सीमा भी तय
सरकारी स्टाफ कारों के लिए प्रति माह अधिकतम 250 लीटर ईंधन की सीमा निर्धारित की गई है। इससे अधिक खपत होने पर प्रशासनिक सचिव की मंजूरी और वित्तीय सलाहकार की सहमति आवश्यक होगी। साथ ही, अधिकारियों को हर सप्ताह वाहन की लॉग बुक और उपयोग रिकॉर्ड की समीक्षा करनी होगी।

सरकारी उपक्रमों की गाड़ियों का निजी उपयोग नहीं
निर्देशों में कहा गया है कि केंद्र सरकार के अधिकारी सरकारी उपक्रमों, स्वायत्त संस्थाओं या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की गाड़ियों को अपने नियमित उपयोग के लिए नहीं रख सकेंगे। हालांकि आधिकारिक दौरे के दौरान उनका उपयोग किया जा सकता है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता
सरकारी विभागों द्वारा किराये पर वाहन लेने की स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्टाफ कारों के रखरखाव, ईंधन खर्च, मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स का पूरा रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज करना अनिवार्य होगा।

केवल आधिकारिक कार्यों के लिए उपयोग

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्टाफ कारों का उपयोग केवल वास्तविक सरकारी कार्यों के लिए ही किया जाएगा। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर आधिकारिक यात्रा के लिए भी वाहन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य स्टाफ कारों के संचालन पर होने वाले खर्च को नियंत्रित करना और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है।



Related News
thumb

डीके बने सीएम, परमेश्वर डिप्टी सीएम, तीन साल बाद कर्नाटक में पावर ट...

कार्यक्रम में शामिल होने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे और कांग्रेस के मु...


thumb

पं.बंगाल की सत्ता के बाद ममता के हाथ से पार्टी भी गई! विद्रोही गुट ...

रिताब्रता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल विधायक दल में 58 विधायकों की टीम है, जिन्होंने पार्टी चुनाव चिह्न पर जीत हासिल की, दो अन्य विधायक भी हमारे खेमे म...


thumb

मोदी कैबिनेट ने लिये सुपर फैसले! एविएशन सेक्टर को मिली दस हजार करोड...

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई भारी अस्थिरता को देखते हुए ...


thumb

पीएम मोदी ने कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार को दी बधाई, बोले-'केंद्र...

पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण पर बधाई दी, साथ ही राज्य के कल्याण हेतु केंद्र के पूर्ण सहयोग का आश्वासन...


thumb

तमिलनाडु में विजय का बड़ा सियासी दांव, कांग्रेस को दी अपनी राज्यसभा सीट

तमिलगा वेट्ट्री कज़गम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अपने गठबंधन सहयोगी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को राज्यसभा की सीट आवंटित करने का निर्णय लिया है। तदनु...


thumb

प.बंगाल सरकार का ऐलान, अब 20 जून को 'बंगाल दिवस', जानें इस दिन का ऐ...

भाजपा ने राज्य के हर जिले में 20 जून, 1947 को बंगाल स्थापना दिवस मनाने की योजना की घोषणा की है। पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के राज्य...