विटामिन डी की कमी से शरीर में हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां

Posted On:- 2026-06-02




जानें बिना सप्लीमेंट्स के कैसे बढ़ाएं?

विटामिन डी शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम, मांसपेशियों और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं, जिनमें हड्डियों में दर्द, कमजोरी, थकान, बार-बार बीमार पड़ना और मूड से जुड़ी परेशानियां शामिल हैं। हालांकि, कई लोग विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए सीधे सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ प्राकृतिक तरीकों की मदद से भी इसके स्तर को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी से होने वाली गंभीर समस्याओं और बिना सप्लीमेंट्स के इसे बढ़ाने के आसान उपायों के बारे में

विटामिन डी की कमी से होने वाली समस्याएं

हड्डियों और जोड़ों में दर्द: विटामिन डी की कमी से शरीर कैल्शियम को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

मांसपेशियों में कमजोरी: बार-बार थकान महसूस होना, सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी या मांसपेशियों में कमजोरी विटामिन डी की कमी के संकेत हो सकते हैं

इम्यूनिटी कमजोर होना: विटामिन डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

थकान और कमजोरी: पर्याप्त नींद लेने के बाद भी लगातार थकान महसूस होना विटामिन डी की कमी से जुड़ा हो सकता है।

मूड में बदलाव: विटामिन डी का संबंध मानसिक स्वास्थ्य से भी है। इसकी कमी से मूड स्विंग्स, तनाव और उदासी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बिना सप्लीमेंट्स के विटामिन डी कैसे बढ़ाएं?

सुबह 8 से 11 बजे के बीच 15–30 मिनट तक धूप में बैठना या टहलना शरीर में विटामिन डी के प्राकृतिक निर्माण में मदद करता है। अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो अपनी डाइट में सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियां शामिल करें, ये विटामिन डी के अच्छे स्रोत मानी जाती हैं। अंडे की जर्दी में भी थोड़ी मात्रा में विटामिन D पाया जाता है, जिसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है। एक्टिव लाइफस्टाइल हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है और शरीर के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।

यदि आपको लंबे समय से हड्डियों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, बार-बार संक्रमण या अन्य गंभीर लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन डी की जांच करवाना बेहतर होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल?

किचन में इस्तेमाल होने वाले तेल को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। एक तरफ ऑलिव ऑयल को दिल की सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है, तो दूसरी तरफ सरसों का त...


thumb

बिना दवा के फैटी लिवर कैसे ठीक करें?

फैटी लिवर के मरीज पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर मोटापे, फिजिकली इनएक्टिव रहने वाले और अनहेल्दी खाने वालों में ये समस्या काफी ज्यादा दे...


thumb

सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फायदे

सुबह की शुरुआत अगर सही खान-पान से हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक बीतता है। आमतौर पर लोग सुबह खाली पेट सेब या पपीता खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ...


thumb

गुणों का खजाना है मखाना

मखाना, जिसे कमल के बीज या फॉक्स नट्स के नाम से भी जाना जाता है, वास्तव में गुणों का खजाना है। यह अपने पोषण संबंधी लाभों के कारण भारतीय व्यंजनों और ...


thumb

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए दूध

दूध कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के निर्माण और ...