टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया गया संदेश

Posted On:- 2026-05-30




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मनोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेम्पू में आज 30 मई को सुशासन शिविर का आयोजन हो रहा है।

शिविर में सुरजूला, रजला, खुटापानी, घाघरा, करदना, टेम्पू, मुटू, पोड़ीपटकोना, चड़िया, सोगड़ा, मनोरा, खोगा एवं डुमरटोली सहित 13 गांवों के ग्रामीणों ने सहभागिता की। सुशासन शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर स्थल पर सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वच्छता श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए 5 प्रतिशत मॉडल के माध्यम से ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन एवं भू-जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में संभावित जल संकट से बचने के लिए भूमिगत जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए अभी से जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर विकासखंड मनोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ, सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्रही, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन एवं जनपद के कर्मचारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...