जशपुरनगर (वीएनएस)। ग्राम पंचायत लुडेग में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र एवं बस स्टैंड परिसर की व्यापक सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरपंच शुक्तला, ग्रामवासी, महिला स्व सहायता समूह की सदस्याएं तथा स्वच्छता कार्य में लगी दीदियां सक्रिय रूप से शामिल रहीं। गांव में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रारंभ करने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अगले दिन से प्रतिदिन प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से किया जाएगा।
स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बाजार क्षेत्र के दुकानदारों के साथ भी बैठक कर चर्चा की गई। सभी दुकानदारों ने यूजर चार्ज देने के लिए सहमति जताई, जिससे गांव में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। इस दौरान महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को पूर्व से लंबित राशि का भुगतान भी सरपंच शुक्तला द्वारा कराया गया। भुगतान मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए पंचायत का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत की इस पहल से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़ी है और गांव को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड ...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट कार्यालय सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की...
भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) एवं इसके पश्चात आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण ...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणक...