तमिलनाडु में AIADMK के 3 विधायक TVK में शामिल, इस्तीफा दिया

Posted On:- 2026-05-25




बेंगलुरु(वीएनएस)।तमिलनाडु की राजनीति में सोमवार को नया मोड़ दिया। यहां अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के 3 बागी विधायकों ने पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की कमान संभाल ली है।तीनों विधायक बागी नेता सी वे शनमुगम के खेमे के हैं, जिसमें के मरगथम, डी जयकुमार और वी सत्यबामा शामिल हैं।उन्होंने सोमवार को तमिलनाडु के विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

अब 4 सीटों पर होगा उपचुनाव

AIADMK के 3 विधायकों के इस्तीफा देने से अब राज्य में अगले 6 महीने के भीतर कुल 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा।इसमें एक सीट मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (थलापति विजय) की छोड़ी गई तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा भी शामिल है।विधायकों के इस्तीफे से AIADMK के विधायकों की संख्या घटकर 44 हो गई है, जो पहले 47 थी।बता दें कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बागी नेताओं को सरकार में शामिल करने को लेकर चेतावनी दी है।

AIADMK के 24 विधायकों ने दिया था TVK को समर्थन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में, एडप्पाडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में AIADMK ने 234 में 47 सीटें जीती थीं।108 सीट पाकर बहुमत के संकट से जूझ रहे विजय ने 13 मई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस, वामदल, VCK और मुस्लिम लीग के बदौलत न केवल 118 सीटों का बहुमत प्राप्त कर लिया, बल्कि AIADMK के बागी 24 विधायक भी विजय के समर्थन में खड़े हो गए।

इससे विजय की विधायकों की संख्या 144 हो गई थी।

तमिलनाडु में बड़ी पार्टी बनी TVK

तमिलनाडु में बहुमत का आंकड़ा 118 है। TVK को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली हैं।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 59, कांग्रेस ने 5, विदुथलाई चिरुथाइगल कत्ची (VCK), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), (CPI-M) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने 2-2 और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम ने एक सीट जीती है।AIADMK ने 47, पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने 4, भाजपा और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMKMNKZ) ने एक-एक सीट जीती है।



Related News
thumb

धर्मेंद्र को मिला 'पद्म विभूषण', हेमा मालिनी ने भावुक होकर स्वीकार ...

राष्ट्रपति भवन में 25 मई को साल 2026 के पद्म अवार्ड दिए गए। इस खास मौके पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत 'पद्म विभूषण' पुरस...


thumb

सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका,पीठ बोली- इतनी...

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई की और उस पर तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया


thumb

योगीराज की तरह बंगाल में भी गैंगस्टरों पर टूट रहा पुलिस का कहर

हावड़ा में कुख्यात अपराधी आकाश सिंह के साथ हुई पुलिस कार्रवाई ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। पुलिस उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुराने मामलो...


thumb

भारत में डर फैलाने की जरूरत नहीं, निर्मला सीतारमण बोलीं- वैश्विक चु...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी दावों को खारिज करते हुए कहा कि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था सकारात्मक और मजबूत बनी हुई है।


thumb

केएमसी नोटिस के बाद अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस, सियासी पारा हाई

पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के आवास का दौरा किया, यह घटना केएमसी द्वारा उनकी संपत्तियों को लेकर अनाधिकृत निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किए जाने के कु...