बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत, तेंदूपत्ता तोड़ने गईं थीं जंगल

Posted On:- 2026-05-22




चंद्रपुर (वीएनएस)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बाघ ने चार महिलाओं को मार डाला। यह महिलाएं शुक्रवार की सुबह  तेंदू के पत्ते इकट्ठा कर रही थी। तभी यह घटना हुई। यह जानकारी वन अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास हुई। 

चार की मौत हो गई
दरअसल, महिलाओं का एक समूह तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल में गया था, जिनका उपयोग मुख्य रूप से बीड़ी के प्राकृतिक आवरण के रूप में किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि जब वह पत्ते इकट्ठा करने में व्यस्त थीं, तभी एक बाघ ने हमला किया। इसमें चार की मौत हो गई।   

पंचनामा के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी
मृत महिलाओं की पहचान कावादाबाई मोहुरले (45), अनीताबाई मोहुरले (40), सुनीता मोहुरले (38) और संगीता चौधरी (50) के रूप में हुई है। ये सभी गुंजेवाही की निवासी थीं। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि बाघ ने सभी महिलाओं को एक ही स्थान और समय पर मारा या अलग-अलग स्थानों पर मारा है। वहीं, सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की एक टीम उस क्षेत्र में पहुंची। मुख्य वन संरक्षक (चंद्रपुर सर्कल) आरएम रामानुजन ने कहा, पंचनामा के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।



Related News
thumb

राज्यसभा चुनाव 18 जून को, निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आगामी 18 जून को इन सी...


thumb

पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर राहुल गांधी का बयान उनकी अराजकतावादी ...

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को 'गद्दार' कहे जाने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, इसे उनकी 'अराजकतावादी मानसिकता' और चुनावी हार की हताशा...


thumb

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एक्शन, फेक टे...

आगामी NEET-UG पुनर्परीक्षा को सुरक्षित बनाने हेतु शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की और सोशल मीडिया पर गलत सू...


thumb

भारत-इटली ने विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की, रोम में मोदी-मेलोन...

धानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 के बाद य...


thumb

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। वे शनिवार को भारत पहुंचेंगे और 23 से 26 मई तक देश के अलग-अलग राज्यों का दौ...