अमेरिका ने भारत को 428 मिलियन डॉलर की अपाचे हेलिकॉप्टर और हॉवित्जर तोप सपोर्ट डील को दी मंजूरी

Posted On:- 2026-05-19




वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिका ने भारत के लिए दो संभावित फॉरेन मिलिट्री सेल्स को मंजूरी दी है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 428.2 मिलियन डॉलर है। इन सौदों में एएच-64ई अपाचे हेलिकॉप्टरों के लिए फॉलो-ऑन सपोर्ट सेवाएं और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव से जुड़ी सहायता शामिल है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 18 मई को कांग्रेस को भेजी गई दो अलग-अलग सूचनाओं में यह जानकारी दी। इनमें से बड़ा सौदा एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के दीर्घकालिक रखरखाव और सपोर्ट से जुड़ा है, जिसकी अनुमानित कीमत 230 मिलियन डॉलर है।

विदेश विभाग की सूचना में कहा गया, अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत सरकार को एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के लिए सस्टेनमेंट सपोर्ट उपलब्ध कराने वाली संभावित फॉरेन मिलिट्री सेल्स को मंजूरी देने का फैसला किया है। अमेरिका के मुताबिक, भारत ने एम777ए2 तोपों के लिए दीर्घकालिक तकनीकी और रखरखाव सहायता मांगी है। इस पैकेज में अतिरिक्त उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत और वापसी सेवाएं, ट्रेनिंग, तकनीकी सहायता, फील्ड सर्विस प्रतिनिधि, डिपो क्षमता तथा लॉजिस्टिक्स और प्रोग्राम सपोर्ट से जुड़ी अन्य सेवाएं शामिल हैं।

इस पैकेज का मुख्य कॉन्ट्रैक्टर बीएई सिस्टम्स होगा। एक दूसरी सूचना में विदेश विभाग ने अपाचे हेलिकॉप्टरों से जुड़ी लगभग 198.2 मिलियन डॉलर की संभावित डील को भी मंजूरी दी। बयान में कहा गया, अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत सरकार के लिए अपाचे हेलिकॉप्टर की फॉलो-ऑन सपोर्ट सर्विस और उससे जुड़े उपकरणों की खरीद को मंजूरी देने का फैसला किया है।

भारत ने एएच-64ई अपाचे हेलिकॉप्टरों के लिए मेंटेनेंस सपोर्ट, अमेरिकी सरकार और कंपनियों की इंजीनियरिंग, तकनीकी तथा लॉजिस्टिक सहायता सेवाएं, तकनीकी दस्तावेज, प्रशिक्षण और अन्य संबंधित सपोर्ट सेवाएं मांगी हैं। इस अपाचे पैकेज के मुख्य कॉन्ट्रैक्टर बोइंग और लॉकहीड मार्टिन होंगे।दोनों सूचनाओं में कहा गया कि ये बिक्री इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के व्यापक रणनीतिक उद्देश्यों को मजबूत करने में मदद करेगी।



Related News
thumb

रूस और चीन ने अमरीका के खिलाफ बनाया नया प्लान! पुतिन व जिनपिंग की ज...

बैठक के दौरान रूस और चीन ने लंबे समय से अटकी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। साइबेरिया शक्ति दो नामक इस परियोजना को...


thumb

कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक प्रस्‍तुत‍ि की पीएम ने की सराहना

रोम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों और कई कलाकारों ने खुशी जाह‍िर की। उन्होंने कहा कि ...


thumb

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंचे, शी जिनपिंग से की मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर हैं। उन्होंने चीन की राजधानी बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक की। इस साल पुतिन की ये पहली...


thumb

इटली पहुंचे पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भेंट किया मेलोडी टॉफी क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट भेंट किया। इस गिफ्ट के लिए मेलोनी ने उन्हें धन्यवाद भी दिया।


thumb

रूस और चीन के बीच संबंध अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुके हैं : पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस और चीन के बीच संबंध अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुके हैं और दोनों देश एक-दूसरे की संप्रभुता जैसे महत्व...