गुरुकुल में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Posted On:- 2026-05-17




कवर्धा (वीएनएस)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा सदैव ही अपने विद्यार्थियों की मेधा व प्रतिभा के सम्मान के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में जिन विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें गुरुकुल परिवार की तरफ से विद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। 

इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी लगन एवं परिश्रम के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला ही नहीं वरन जिले को गौरवान्वित किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि वाणिज्य संकाय व विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक लाकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अनंत जैन व प्रणव तिवारी सहित विधि अग्रवाल ,प्रीतम मंडल, शिक्षा गोस्वामी, आस्था शुक्ला,आरोही सिंह कुचवाहा, आलोक चंद्रवंशी,रुचि रोडेस्कर,प्रियल जैन, रागिनी पैंयकरा, शुभम अग्रवाल,रीतिका पात्रों, तथा प्रिंसी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र सहित स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंध समिति के  अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुकुल परिवार को अपने  विद्यार्थियों पर गर्व है।विद्यालय के सभी विषयों के शिक्षकों ने अपनी कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन के साथ छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता से ही इस उपलब्धि की प्राप्ति हो सकी है। इस समारोह में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि यह विद्यार्थीयों के उचित मार्ग दर्शन में पढ़ाई करने का सुपरिणाम है। इन मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरित होकर भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार और इससे अच्छा प्रदर्शन कर शाला एवं जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण ने सम्मानित  छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Related News
thumb

कृषि में नवाचार की मिसाल-ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्ज...

ग्राफ्टेड बैंगन की खेती पारंपरिक विधि की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसमें दो अलग-अलग पौधों को जोड़कर एक नया पौधा तैयार किया जाता है, जिससे पौध...


thumb

राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

।छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में शतरंज का प्रशिक्षण ले रहे नन्हें खिलाड़यिों से आत्मीय मुलाकात क...


thumb

राजनांदगांव जिले में 1,347 ग्रामीणों को सौंपे गए संपत्ति के वैधानिक...

राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करने की द...


thumb

सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण के नए दिशा-निर्देश जारी, संतुलित उप...

राज्य सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वैज्ञानिकों द्वारा सतत कृषि विका...


thumb

देवपुर में समर कैंप का आयोजन- बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में सीखा...

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के वारनवापारा अभ्यारण्य के पास देवपुर में बच्चों के लिए विशेष नेचर कैंप का आयोजन किया गया है। नौतपा से पहले ...


thumb

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दाव...

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 (कक्षा 9वीं) म...