जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष शामिल है। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस को आशंका है कि चारों की हत्या रात में सोते समय की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भवंतरा गांव की है। इसमें मृतकों के नाम पीताम्बर कश्यप, मेदनी प्रसाद कश्यप, कुमारी मोगरा और शांति बाई शामिल हैं। जांजगीर पुलिस के अनुसार मृतकों का घर बन रहा है। इसलिए सभी चारों निर्माणाधीन मकान में ही सो रहे थे। जब सुबह मिस्त्री काम करने के लिए मौके पर पहुंचा तो उसे चारों लोग खाटों पर बेसुध पड़े दिखाई दिए। उसने मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी फिर गांव के सरपंच ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि सभी की लाशें खाट पर खून से सनी पड़ी है।
घटना की खबर फैलते ही भवंतरा गांव में भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है और वारदात सोते समय अंजाम दी गई है। जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में संपत्ति विवाद को लेकर रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और एक पड़ोसी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है, जिससे लगातार पूछताछ चल रही है। इस बीच गांव में मातम जैसा माहौल है। मृतकों के परिजन लगातार रो-रोकर बेहाल हैं। गांव में किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक ही रात में पूरा परिवार खत्म हो गया। ग्रामीणों में भी डर और गुस्से का माहौल है, कई लोग इसे रंजिश या संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा किया।
अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता ...
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक राहत पहल है। इसके तहत पुराने बकाये पर सरचार्ज में छूट मि...
राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है।
राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर ...