सुशासन तिहार 2026 : शिविर में दिया आवेदन, कुछ देर में हुआ समाधान

Posted On:- 2026-05-14




गोविन्द राम चिमनानी के घर के पास तत्काल लगी स्ट्रीट लाइट

रायपुर (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 आमजनों के लिए त्वरित समाधान का माध्यम बन रहा है। रायपुर उत्तर विधानसभा के जोन-3 क्षेत्र में शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड के सामने सिंधू भवन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला।

शंकर नगर वार्ड के निवासी  गोविन्द राम चिमनानी ने शिविर में अपने घर के पास विद्युत पोल में नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। आवेदन प्राप्त होते ही नगर निगम जोन-3 विद्युत विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाकर मांग पूरी कर दी।

 गोविन्द राम चिमनानी ने खुशी जताते हुए कहा मैंने सुशासन तिहार में मेरे घर के पास स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी। इसके पश्चात तत्काल विद्युत विभाग की टीम द्वारा मेरे यहां स्ट्रीट लाइट लगा दी गई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी का धन्यवाद करता हूं कि उनके मार्गदर्शन में सुशासन तिहार की  पहल की जा रही है जिससे हमारी समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी : कमलेश पासवान

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा किया।


thumb

धमतरी के समाधान शिविरों में 1070 आवेदनों का त्वरित निराकरण

अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है।


thumb

सुशासन तिहार में स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता ...


thumb

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक राहत पहल है। इसके तहत पुराने बकाये पर सरचार्ज में छूट मि...


thumb

राशन कार्ड मिलने से सुनीता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है।


thumb

चिचिरदा समाधान शिविर में 450 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा

राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर ...