मुख्यमंत्री की अपील का असर : कलेक्टर-सीईओ कार पूलिंग कर पहुंचे सुशासन शिविर

Posted On:- 2026-05-14




कलेक्टर ने अधिकारियों से पूल वाहन और ईंधन के मितव्ययितापूर्ण उपयोग की अपील की

छोटे-छोटे प्रयासों से ही आते हैं बड़े बदलाव - कलेक्टर

रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों से कम ईधन का उपयोग करने की अपील की है। इनके आग्रह को रायपुर जिला प्रशासन द्वारा अपनाया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं इसकी शुरूआत करते हुए कार पूलिंग को अपनाया और सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कार पूलिंग को अपनाने और आवश्यकतानुसार ईंधन का उपयोग करने का आग्रह किया है।

तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम खौना में आयोजित सुशासन शिविर में कलेक्टर डॉ. सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन एक ही शासकीय वाहन साझा कर पहुंचे। कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि अभी वैश्विक संकट का समय है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने ईंधन का मितव्ययितापूर्ण उपयोग करने की अपील की है। हमें भी यह प्रयास करना चाहिए की वाहनों और ईंधन का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सुशासन शिविर या अन्य शासकीय कार्यक्रम के दौरे में जाते हैं कार पूलिंग को अपनाएं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि पहले वे स्वयं और जिला पंचायत सीईओ अपने वाहनों में आते थे लेकिन कार पूलिंग को अपनाते हुए एक ही वाहन में आए। आज देश के सामने जो चुनौतियां हैं उसका हम मिलकर सामना करेंगे, क्योंकि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव आते हैं। डॉ. सिंह ने भविष्य के कार्यक्रमों में ऐसी व्यवस्था का पालन करने कहा है।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी : कमलेश पासवान

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा किया।


thumb

धमतरी के समाधान शिविरों में 1070 आवेदनों का त्वरित निराकरण

अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है।


thumb

सुशासन तिहार में स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता ...


thumb

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक राहत पहल है। इसके तहत पुराने बकाये पर सरचार्ज में छूट मि...


thumb

राशन कार्ड मिलने से सुनीता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है।


thumb

चिचिरदा समाधान शिविर में 450 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा

राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर ...