रायपुर (वीएनएस)। ज्ञानभारतम मिशन के तहत रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत ख़ौना में ऐतिहासिक महत्व की 5 पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं। ये सभी पांडुलिपियां 100 वर्ष से अधिक पुरानी हैं और ब्रिटिश काल की हैं।
गांव के निवासी राकेश सिंह ठाकुर के घर पर ये दस्तावेज संरक्षित हैं। उनके पूर्वज गांव के मालगुजार थे। इन पांडुलिपियों में तत्कालीन राजस्व प्रकरण, राजस्व वसूली एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण ब्यौरे दर्ज हैं।
ग्राम खौना में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन पांडुलिपियों का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर राकेश सिंह ठाकुर को इस अमूल्य धरोहर को पीढ़ियों से संरक्षित रखने के लिए सम्मानित किया गया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इन सभी पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम ऐप में अपलोड कर दर्ज किया गया है, जिससे यह राष्ट्रीय डिजिटल संग्रह का हिस्सा बन गई हैं।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा किया।
अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता ...
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक राहत पहल है। इसके तहत पुराने बकाये पर सरचार्ज में छूट मि...
राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है।
राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर ...