कोलकाता (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 4 राज्यों में सक्रिय एक माओवादी ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उसका नाम मधाई पात्रा है। मधाई बिहार, ओडिशा, झारखंड और बंगाल में सक्रिय था। आत्मसमर्पण करने के बाद वह ईमानदारी से चैन का जीवन बिताना चाहता है। इसी मंशा से उसने कोलकाता पुलिस के आगे अपने हथियार डाल दिये। पुलिस ने हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसने कोई हथियार पुलिस को सौंपा है या नहीं। मधाई ने बताया कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।
इसलिए उसने अपनी यूनिट के प्रमुख से अनुमति लेने के बाद सरेंडर करने का फैसला लिया। मधाई ने अपने साथी लड़ाकों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। नक्सली मधाई पात्रा हुगली जिले का निवासी है। उसने मीडिया को बताया कि लंबे समय तक उसने अलग-अलग जगहों पर रहकर नक्सली संगठनों से काम करता रहा। स्वास्थ्य जवाब देने लगा, तो उसने आत्मसमर्पण करने का मन बनाया। अपनी यूनिट के इंचार्ज मिसिर बेसरा से भी इस विषय में चर्चा की।
पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर रहे एन आर कांग्रेस के संस्थापक-अध्यक्ष एन रंगासामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप मे...
CBSE ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब ख...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसी बीच...
उड़ान भरने की तैयारी कर रही चेन्नई-अबू धाबी फ्लाइट के यात्रियों को बाद में विमान से उतार दिया गया और एयरबस ए320 (ए6-ईआईटी) विमान को वापस स्टैंड पर ...
समारोह के बाद सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए गोर ने कहा कि उन्हें इस अवसर पर गुवाहाटी आमंत्रित किए जाने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि संयुक्...