तेलुगु अभिनेता भरत कांत की सड़क हादसे में मौत

Posted On:- 2026-05-11




मुंबई (वीएनएस)। दक्षिण सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने तेलुगु अभिनेता भरत कांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। हैदराबाद में एक भीषड़ सड़क हादसे के चलते उनका निधन हो गया। उनके साथ हादसे के वक्त सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक भी मौजूद थे और मौके पर उनकी भी मौत हो गई। दोनों के निधन की खबर आने से सिनेमा जगत में हड़कंप मच गया है और लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आदिबतला पुलिस ने बताया कि हादसा शहर से हटकर आउटर रिंग रोड पर हुआ है। उन्होंने बताया कि आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओआरआर के एग्जिट नंबर 12 के पास अभिनेता की कार और एक ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में भरत (31) और त्रिलोक (31) की मौत हाे गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया जा चुका है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गई है।

अभिनेता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे। पेश से वह एक अभिनेता, डांसर और कंटेंट क्रिएटर थे। उनके इंस्टाग्राम पर 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर 30,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 2021 में, भरत ने चेन्ना नारायण द्वारा निर्देशित 'ग्रामम' नाम की एक फिल्म से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। वहीं 2024 में उन्हें फिल्म 'टेनेंट' में देखा गया था। उनके अचानक निधन से फैंस भी दुखी हैं।



Related News
thumb

नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे बाबिल खान

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को आखिरी बार फिल्म 'लॉगआउट' (2025) में देखा गया था। फैंस लंबे समय से उनकी आगामी परियोजना का बेसब्री से इ...


thumb

'पेड्डी' ने US में रचा इतिहास, प्रीमियर से पहले सिर्फ 4 घंटे में पा...

पेड्डी', भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और जिसे वृद्धि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स का साथ ...


thumb

विवेक अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को किया याद, कहा: भारत ने दुनिया...

विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेखौफ और प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माने जाते हैं, हमेशा से बड़े पर्दे पर साहसी, सोचने पर मज...


thumb

एकता आर कपूर ने अक्षय कुमार और जीतेंद्र को बताया मिसाल

एकता आर कपूर के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म भूत बंगला, जिसमें अक्षय कुमार नजर आए, हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ अक्षय...


thumb

मध्य पूर्व तनाव के कारण अमीषा पटेल दुबई एयरपोर्ट पर फंसी

अमीषा पटेल को ईरान-अमेरिका और इजरायल में तनाव के चलते मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 4 मई की रात अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए फ्लाइट प...