मुम्बई इंडियंस को दो विकेट से हराकर आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर

Posted On:- 2026-05-11




रायपुर (वीएनएस)। भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 54वें मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुम्बई इंडियंस को दो विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसी के साथ मुम्बई इंडियंस प्ले ऑफ की रेस बाहर हो गई है।

आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रनों जरुरत थी। रोमारियो शेफर्ड आखिरी ओवर में 11 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भुवी ने छक्का लगाकर एक बार फिर मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे और रसिख सलाम ने मिड ऑन की तरफ खेलकर दो रन लेकर आरसीबी को मैच जिता दिया। आरसीबी ने आईपीएल में दूसरी बार मुम्बई इंडियंस को लीग चरण में दो बार हराया। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 39 के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिये।

पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर दीपक चाहर ने विराट कोहली (शून्य) को बोल्ड कर मुम्बई को पहली सफलता दिलाई। तीसरे ओवर में चाहर ने देवदत्त पड़िक्कल (12) को अपना शिकार बना लिया। कप्तान रजत पाटीदार (आठ) को कार्बिन बॉश ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये क्रुणाल पांड्या ने जेकब बेथेल के साथ चौथे विकेट लिए 55 रन जोड़े। कार्बिन बॉश ने 13वें ओवर में बेथेल (26) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। बॉश ने 16वें ओवर में जितेश शर्मा (18) और टिम डेविड (शून्य) को आउट किया।

18वें ओवर में एम गजनफर ने क्रुणाल पांड्या आउट कर आरसीबी को संकट में डाल दिया। क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के लगाते हुए 73 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड (छह) को बावा ने आउट किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 167 रन बनाकर दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भुवनेश्वर कुमार ने सात रनों की नाबाद पारी खेली। रसिख सलाम तीन रन बनाकर नाबाद रहे।



Related News
thumb

आईपीएल-२६-कौन सी टीम पहुंचेगी प्लेऑफ में, कौन होगा बाहर? देखें पूरा...

39वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वहीं डीसी की ...


thumb

पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया।


thumb

अभिषेक की आंधी में उड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड

आईपीएल 2026, सीजन 19वां का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल (डीसी) के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने अ...


thumb

पंजाब की अजेय बढ़त तो कोलकाता ने 6 हार के बाद खोला जीत का खाता

आईपीएल 2026 में शनिवार 18 अप्रैल और रविवार 19 अप्रैल को दो-दो मैच खेले गए। इन मैचों के साथ ही अंक तालिका में जबरदस्त उटलफेर देखने को मिल रहा है। एक...


thumb

केकेआर ही नहीं ये टीमें भी झेल चुकी हैं लगातार हार का दंश

आईपीएल में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 की बात करें तो 17 अप्रैल तक ...