रायपुर (वीएनएस)। अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों (जैसे- डीजल/विद्युत पंप, ड्रिप सिस्टम) के लिए किसान चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और भूमि दस्तावेज़ (खसरा/बी-1) आवश्यक हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स (CHAMPS) प्रणाली के अंतर्गत कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर, शक्ति चलित कृषि यंत्र और सिंचाई पंप रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
आवेदन हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन की तिथियां निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर हेतु के लिए 7 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसी प्रकार शाकम्भरी योजना के अंतर्गत सिंचाई पंपों हेतु 11 मई 2026, कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक कृषक निर्धारित तिथियों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसानों को (CHAMPS) की आधिकारिक वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in का उपयोग करना होगा।
वैश्विक ऊर्जा संकट, बढ़ती ईंधन खपत तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री...
छत्तीसगढ़ में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” अब लोगों के लिए सिर्फ शिकायतों के निराकरण का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह शासन की योजनाओं को सीधे जरूरतमंदो...
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज ने निगरानी और समीक्षा तेज ...
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। म...
भैरमगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन ला दिया है। अब गांव के हर घर तक नल के मा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की मह...