अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंधला में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की निरंतर प्रगति, खुशहाली और जन-जन की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इसी क्रम में मंत्री अग्रवाल ने ग्राम अंधला में संत कबीर दास जी के मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता की और उनके जीवन-दर्शन को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कबीरदास जी की वाणी जनचेतना की वह अविरल धारा है, जो हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एक सद्भावपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्रों का निर्माण समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
बस्तर के युवाओं के रगों में दौड़ते देश सेवा के जज्बे को अब सही दिशा और सटीक मार्गदर्शन मिल गया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनकर मातृभूमि की रक्ष...
जिले में सुशासन तिहार-2026 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 मई से जिलास्तरीय ...
छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ...
शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...
शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...
जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कँवलनार के कृषक राजू राम भवानी आज ग्रामीण आजीविका के एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं। वर्ष 2023 से उन्...